Monday, 20 July 2026

भारत की रक्षा स्वयं भगवान कर रहे हैं, अन्यथा भारत कभी का नष्ट हो गया होता ---

भारत की रक्षा स्वयं भगवान कर रहे हैं, अन्यथा भारत कभी का नष्ट हो गया होता। भारत पर जितने प्रहार हुये हैं, उसके दस-लाखवें भाग जितना भी प्रहार किसी अन्य देश या संस्कृति पर होता तो वह नष्ट हो गई होती। भारत की रक्षा आध्यात्म ने की है। जब तक भारत में दस भी ऐसे व्यक्ति हैं जो भगवान से जुड़े हुए हैं, भारत कभी नष्ट नहीं हो सकता।

.
आजकल एक पाकिस्तानी जासूस महिला के समाचारों से मीडिया भरा पड़ा है। ऐसी पता नहीं कितने देशों की कितनी जासूस भारत में हैं। पता नहीं कितने देशों के स्त्री/पुरुष जासूस कितने देशों में जासूसी कर रहे हैं। जासूसों से प्राप्त सूचनाओं की सहायता से ही सारे युद्ध जीते जाते हैं।
.
एक इज़राइली जासूस एली कोहेन तो सीरिया का राष्ट्रपति बनने वाला था। इसकी घोषणा भी हो गई थी। राष्ट्रपति बनने से पूर्व उसे वहाँ का रक्षामंत्री बनाया जाने वाला था। ऐन मौके पर ही वह पकड़ा गया और उसे दमिश्क के सबसे बड़े चौराहे पर सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई।
.
इस तथाकथित पाकिस्तानी जासूस सीमा हैदर का भारतीय पति सचिन गलती से एक वकील के पास सलाह लेने चला गया कि उनका कोर्ट में रजिस्टर्ड विवाह कैसे हो सकता है। उस वकील ने पुलिस को सूचित कर दिया। अन्यथा उस पाकिस्तानी महिला जासूस को किसी का बाप भी नहीं पकड़ सकता था। एक अनुमान के अनुसार भारत में कम से कम भी दो-तीन करोड़ अवैध घुसपैठिए हैं।
.
भारत के पता नहीं कितने राजनेता और पत्रकार दूसरे देशों के लिए जासूसी करते हैं। हम सदा सजग और सतर्क रहें, व अपना स्वधर्म नहीं छोड़ें।
ॐ तत्सत् !!
२० जुलाई २०२३

No comments:

Post a Comment