Sunday, 10 May 2026

भारत में हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ती का उत्सव क्यों नहीं मनाते?

 एक प्रश्न --- भारत में हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ती का उत्सव क्यों नहीं मनाते?

.
प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध में सबसे अधिक सैनिक भारत के मरे थे, व सबसे अधिक संख्या में भी भारतीय सैनिकों ने ही भाग लिया था। युद्ध में लगाया गया सबसे अधिक धन भी भारत से ही अंग्रेजों द्वारा लूटा हुआ था। द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने भारत का सारा अनाज यूरोप भेज दिया था, जिसके कारण भारत में लगभग दो से तीन करोड़ लोग भूख से मर गए थे।
द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत उत्पन्न हुई परिस्थितियों के कारण ही पूरे विश्व से अंग्रेजों का राज समाप्त हुआ था।
फिर भारत में हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ती का उत्सव क्यों नहीं मनाते??
इसे एक रूसी परंपरा ही क्यों कहते हैं? 10 may 2022

No comments:

Post a Comment