Tuesday 27 July 2021

बंद आँखों के अंधकार के पीछे क्या है? ---

बंद आँखों के अंधकार के पीछे क्या है?

बंद आँखों के अंधकार के पीछे भ्रूमध्य से परे अनंत में एक आलोकमय जगत है| एक विराट आकाश है, जिसमें एक सूर्यमंडल है| उस सूर्यमंडल में परम-पुरुष का ध्यान करें| ये परम-पुरुष ही गायत्री मंत्र के सविता देव हैं जिनकी भर्ग: ज्योति का हम ध्यान करते हैं| ये ही ज्योतिर्मय ब्रह्म हैं| इनका ध्यान करते-करते जब नाद-श्रवण होने लगे तब उस में अपने चित्त को विलीन कर दें| अपनी चेतना को पूरी सृष्टि में और उससे भी परे विस्तृत कर दें| परमात्मा की अनंतता ही हमारी वास्तविक देह है|
.
रात्री को सोने से पूर्व भगवान का गहनतम ध्यान कर के ही सोयें, वह भी इस तरह जैसे जगन्माता की गोद में निश्चिन्त होकर सो रहे हैं| प्रातः उठते ही एक गहरा प्राणायाम कर के कुछ समय के लिए भगवान का ध्यान करें| दिवस का प्रारम्भ सदा भगवान के ध्यान से होना चाहिए| दिन में जब भी समय मिले भगवान का फिर ध्यान करें| उनकी स्मृति निरंतर बनी रहे| यह शरीर चाहे टूट कर नष्ट हो जाए, पर परमात्मा की स्मृति कभी न छूटे|
.
ॐ तत्सत ! ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२७ जुलाई २०२०

 

 

 

No comments:

Post a Comment