भगवान जैसे भी हैं, जहाँ भी हैं, मंगलमय और प्रसन्न रहें। वे प्रसन्न हैं तो हम सब भी प्रसन्न हैं। वे ही यह "मैं" और "हम" बन गए हैं। उनसे हमें और कुछ भी नहीं चाहिए। जैसे जल की एक बूंद महासागर में समाहित होकर स्वयं महासागर हो जाती है, वैसी ही हमारी भी गति हो। समुद्र में मिलने के पश्चात नदी का कोई अस्तित्व नहीं रहता, वैसी ही हमारी भी स्थिति हो।
.
भगवान की भक्ति हम सब का स्वधर्म और स्वभाव है। किसी भी तरह की कोई कामना/आकांक्षा/अभिलाषा नहीं हो, सिर्फ समर्पित होने की एक अभीप्सा, गहन तड़प और प्यास हो। हमें निमित्त बनाकर भगवान अपनी साधना स्वयं कर रहे हैं। कर्ताभाव कभी भी हमारे में न आने पाये। एकमात्र कर्ता भगवान स्वयं हैं।
ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१८ नवंबर २०२३
No comments:
Post a Comment