महावतार बाबाजी स्मृति दिवस ....
आज से पूरे सौ वर्ष पूर्व २५ जुलाई १९२० को मृत्युंजयी महायोगी महावतार बाबाजी ने स्वामी योगानन्द गिरि (परमहंस योगानंद) को दर्शन दिये और उन्हें धर्म प्रचार के लिए अमेरिका जाने का आदेश दिया| उस दिन से २५ जुलाई को "महावतार बाबाजी स्मृति दिवस" के रूप में मनाया जाता है|
परमहंस योगानन्द से मेरा संबंध यह है कि वे पिछले जन्म में मेरे गुरु थे, इस जन्म में भी हैं, और उन से ही मुझे सारा आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है| समय समय पर इस जन्म में उन्होनें मेरी रक्षा भी की है, कई बार सूक्ष्म जगत से अपनी निरंतर उपस्थिती का आभास कराया है, और लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं| गुरु महाराज को नमन !! परमेष्ठि गुरु महावतार बाबाजी को भी नमन !!
२५ जुलाई २०२०
No comments:
Post a Comment