जहां तक मैं जानता हूँ, उकराइना (Ukraine) नाम का देश कभी था ही नहीं। जितना मैं जानता हूँ, वही लिख रहा हूँ।
एक समय था जब रूस का भी कोई अस्तित्व नहीं था। कीव नदी के किनारे कई घनी मानवी बस्तियां और गाँव थे। कीव का नाम -- संस्कृत के शब्द 'शिव' का अपभ्रंस है। ११वीं सदी के अंत व १२वीं सदी के आरंभ में जब मंगोल सेनाएं इस क्षेत्र से निकलीं तो भयभीत होकर अनेक लोग उत्तर में भाग कर घने जंगलों में छिप गये। वहाँ उन्होंने मस्कवा (Moscow) बसाया, जहां से रूस देश का जन्म हुआ। कुछ लोगों ने मींस्क बसाया जहां बेलारूस नाम का गणराज्य बना। मूल रूप से उकराइन, रूस और बेलारूस के लोग एक ही हैं। ये सब कीव से निकले हैं। इस समय उकराइना की राजधानी का नाम कीव है,
इस क्षेत्र को लोग उकराइना क्यों कहते हैं? इस बारे में पढ़ा तो है लेकिन ठीक से याद नहीं है, इसलिए नहीं लिख रहा। उकराइना (यूक्रेन) के ओडेसा क्षेत्र में कई बार गया हूँ। मेरे अनेक मित्र भी वहाँ थे। बहुत अच्छे शानदार लोग थे। वहाँ की कई स्मृतियाँ हैं। बहुत पुरानी कुछ कुछ यादें हैं।
१ मार्च २०२५
No comments:
Post a Comment