इस लौकिक जीवन में अब मैं किसी भी तरह की वचनबद्धता का निर्वाह करने में असमर्थ हूँ। इस जीवन में जो भी थोड़ी-बहुत ऊर्जा बची है, वह पूरी तरह से परमब्रह्म परमात्मा को समर्पित है। एकमात्र उद्देश्य है -- परमात्मा को "पूर्ण समर्पण"। घनीभूत प्राण-तत्व के रूप में जगन्माता स्वयं परमशिव की उपासना कर रही हैं। जो परमशिव हैं वे ही श्रीमद्भगवद्गीता के पुरुषोत्तम हैं, और वे ही वेदान्त के ब्रह्म हैं। उनसे अन्य कोई भी या कुछ भी नहीं है। समस्त जीवन उन्हें समर्पित है। वे कुछ भी करें। यदि कहीं कोई कमी है तो वह मेरी समझ में ही है, अन्यत्र कहीं भी नहीं। .
मुक्ति या मोक्ष की कामना ही मुक्ति और मोक्ष के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है। जब तक मुक्ति और मोक्ष की कामना है, तब तक हम बंधन में हैं। तब न तो मुक्ति मिल सकती है और न ही मोक्ष। "शिवो भूत्वा शिवं यजेत्।" स्वयं शिव बनकर शिव की उपासना करो॥ ॐ नमः शिवाय। ॐ तत्सत्। ॐ ॐ ॐ॥
कृपा शंकर
१ मई २०२६
No comments:
Post a Comment