लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने भगवान को क्यों पकड़ रखा है? वास्तविकता यह है कि मैंने भगवान को नहीं पकड़ा, भगवान ने ही मुझे पकड़ रखा है। अब मैं असहाय हूँ। किसी को घने वन में कोई सिंह या व्याघ्र पकड़ ले तो वह मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता। जो करना है वह तो सिंह या व्याघ्र ही करेगा। भगवान की पकड़ से मैं बहुत अधिक आनंदित हूँ। उनकी पकड़ बनी रहे, और उसमें निरंतर वृद्धि हो। ॐ तत् सत् !!
कृपा शंकर
२८ मार्च २०२६
No comments:
Post a Comment