Friday 8 October 2021

एक मार्मिक प्रार्थना हिन्दू समाज से ---

 एक मार्मिक प्रार्थना हिन्दू समाज से ---

.
हिन्दू समाज पर जिस तरह के क्रूर मर्मांतक प्रहार हो रहे हैं, उनका प्रतिकार करने के लिए हिन्दू समाज को अब सब तरह की दुर्बलताओं को त्याग कर सशक्त, निर्भय और आक्रामक होना पड़ेगा। नवरात्रों का आरंभ हो गया है, शक्ति की आराधना करें। हमारे आराध्य देव महाशक्तिशाली और शस्त्रधारी हों, जैसे भगवान श्रीराम, महावीर हनुमान, भगवान श्री कृष्ण, भगवान शिव, भगवान विष्णु या भगवती दुर्गा आदि। शांति और अहिंसा के उपदेशों को एक बार तो भूल जाएँ। जो भी उपदेश हमें कायर और कमजोर बनाते हैं, उनका त्याग कर दें।
.
हमें ब्रहमतेज के साथ-साथ अपने क्षातृत्व को भी जागृत करना होगा। ब्रहमतेज और क्षातृत्व ही हमारी रक्षा करेंगे। बलहीन को परमात्मा नहीं मिलते। आसुरी शक्तियों को पराभूत करने के लिए हमें साधना द्वारा दैवीय शक्तियों को जागृत कर उनकी सहायता लेनी ही होगी।
.
युवा वर्ग को चाहिए कि वे अपनी देह को तो शक्तिशाली बनायें, बुद्धिबल और विवेक को भी बढ़ाएँ। अपने बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाएँ।
ॐ तत्सत् !!

No comments:

Post a Comment