सत्रहवीं शताब्दी में बंगाल में एक भक्त कवि हुए हैं जिनका नाम रामप्रसाद सेन था| बँगला भाषा में लिखी उनकी रचनाओं को रामप्रसादी बोलते हैं| उनके भक्त बताते हैं कि जगन्माता नित्य उन्हें काली के रूप में दर्शन देतीं और बात भी करती| उनकी कुछ कविताओं का अनुवाद करवा कर मैनें कई वर्षों पूर्व अध्ययन भी किया था| उनसे जगन्माता कोई वरदान माँगने के लिए कहतीं तो वे माँ से सिर्फ उनका पूर्ण प्रेम ही माँगते| सदा माँ का उत्तर यही होता कि यदि मैं तुम्हें अपना पूर्ण प्रेम दे दूँगी तो मेरे पास कुछ भी नहीं बचेगा|
माँ से कुछ माँगना ही है तो सिर्फ प्रेम ही माँगना चाहिए फिर सब कुछ अपने आप ही मिल जाता है|
कृपा शंकर
१० अप्रेल २०१९
No comments:
Post a Comment