Friday 22 February 2019

भारत का अभ्युत्थान सुनिश्चित है .....

भारत का अभ्युत्थान सुनिश्चित है .....
.
भारत में एक गुप्त अति प्रबल आध्यात्मिक चेतना के जागरण का कार्य आरम्भ हो चुका है जो भारत के पुनर्जागरण का कार्य करेगी| इसका केंद्र भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में ही कहीं से होगा| भारत का पुनर्जागरण सुनिश्चित है|
.
इसमें हमारा भी सहयोग होना चाहिए| हम नित्य व्यायाम, प्राणायाम, उचित आहार, विचार आदि द्वारा स्वयं शक्तिशाली बनें, समाज व राष्ट्र को भी शक्तिशाली बनाएँ| गीता का नित्य नियमित पाठ और उसका अनुशरण करें| क्रमशः गीता के दो से पाँच श्लोकों का नित्य नियमित स्वाध्याय करें| अपने बालकों में भी भगवान की और राष्ट्रभक्ति के संस्कार दें| उन्हें भी शक्तिशाली बनाएँ|
.
हमारे परम आदर्श भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण हैं| भक्ति में हमारे आदर्श श्रीहनुमान जी व श्रीराधा जी हैं| हमारे पास ज्ञान का अपार भण्डार है, भगवान की शक्ति और सहारा है| फिर और क्या चाहिए? जब लहरें निमंत्रण दे रही हैं तो अब और तटस्थ नहीं रह सकते|
.
आप सब महान आत्माओं को नमन ! ॐ तत्सत् ! ॐ नमो भगवते वासुदेवाय !
कृपा शंकर
११ फरवरी २०१९

No comments:

Post a Comment