Sunday 9 September 2018

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति .....

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति .....
आज से ७३ वर्ष पूर्व २ सितम्बर १९४५ को द्वितीय विश्व युद्ध, जापान के आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हुआ था| इस युद्ध का आरम्भ १ सितम्बर १९३९ को जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण के साथ हुआ था| यह युद्ध ६ वर्षों तक चला और इसमें ६ से ७ करोड़ के लगभग लोग मारे गए थे| इस युद्ध के बारे में वर्षों पूर्व मैंने काफी अध्ययन किया था|
.
अंग्रेजों ने यह तथ्य छिपाया था पर सत्य तो यह है कि भारत के लाखों सिपाही इस युद्ध में मारे गए थे| अंग्रेजों ने भारतीय सिपाहियों का उपयोग युद्ध में चारे के रूप में किया जिसमें आग में ईंधन की तरह मरने के लिए लाखों भारतीयों को झोंक दिया गया था| बर्मा के क्षेत्र में तो हज़ारों भारतीय सिपाहियों को भूख से मरने के लिए छोड़ दिया गया था, उनका राशन यूरोप भेज दिया गया|
.
लगभग ६१ देशों की सेनाएँ इस युद्ध में शामिल हुईं थीं| भारत तो अंग्रेजों का गुलाम था अतः भारतीय सिपाहियों का लड़ना उनकी मजबूरी थी| इस युद्ध लड़ने वाले दो भागों में बंटे हुए थे .... मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र| लड़ने वाले देशों ने अपनी सारी आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी|
.
इस युद्ध में अंग्रेजों की कमर टूट गयी थी जिसके परिणाम स्वरुप भारत को स्वतन्त्रता मिली| संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना भी इस युद्ध के बाद ही हुई|
कृपा शंकर 
२ सितम्बर २०१८ 

No comments:

Post a Comment