Thursday, 11 September 2025

भारत सरकार के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूँ ---

 भारत सरकार के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूँ। भारत की सुरक्षा के लिए यह बहुत आवश्यक है। मुझे इस विषय की जानकारी है इसीलिये मैं यह पोस्ट लिख रहा हूँ। इसका कुछ भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

यह प्रोजेक्ट चीनी नौसेना के बंगाल की खाड़ी में प्रवेश को नियंत्रित कर सकेगा। चीन ने बंगाल की खाड़ी में उत्तरी अंडमान द्वीप समूह के पास स्थित कोको द्वीप को म्यांमार से ९९ वर्ष की लीज पर ले रखा है जहाँ से वह भारत पर जासूसी करता है। उसके युद्धपोत भी वहाँ आते-जाते रहते हैं। निम्न मानचित्र सार्वजनिक है इसमें कोई गोपनीयता नहीं है। ग्रेट निकोबार द्वीप सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अनेक द्वीपों में मैं वर्षों पूर्व खूब घूमा हूँ। मलयेशिया, इन्डोनेशिया और सिंगापूर भी अनेक बार गया हूँ, और मलक्का-जलडमरूमध्य की भी जानकारी है जहां से चीन के ९०% खनिज तेल का परिवहन होता है। युद्ध की स्थिति में भारत सरकार चीनी जहाजों के आवागमन को पूरी तरह अवरुद्ध कर सकती है।
चीनी हितों की रक्षा के लिए कॉंग्रेस पार्टी इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है। १० सितम्बर २०२५

No comments:

Post a Comment