Sunday 29 April 2018

विवाह की संस्था धीरे धीरे समाप्त हो रही है .....

विवाह की संस्था धीरे धीरे समाप्त हो रही है| अगले कुछ वर्षों में यह एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या बनने वाली है| कानून के जानकार कृपया बताएँ कि ....

(१) कोई महिला किसी निर्दोष व्यक्ति पर छेड़छाड़ का, परेशान करने या बलात्कार का झूठा आरोप लगाए तो झूठी सिद्ध होने पर उस महिला के लिए क्या किसी सजा का प्रावधान है ? क्या पुलिस या कोई जाँच एजेंसी इस तरह के मामलों की जाँच करती है, या आरोपित व्यक्ति को ही स्वयं को निर्दोष सिद्ध करना पड़ता है?

(२) कई लोग अपने विपक्षी को फँसाने, परेशान व बदनाम करने के लिए अपनी नाबालिग/बालिग़ पुत्री या अपनी पत्नि या किसी सम्बन्धी महिला द्वारा झूठे आरोप लगवा तो देते ही हैं, साथ साथ समाचार पत्रों में समाचार भी दे देते हैं| क्या ऐसे फर्जी केस दायर करने वालों के लिए भी कोई सजा होती है?

(३) दहेज उत्पीड़न के झूठे केस करने वाली महिलाओं के लिए भी क्या कोई सजा है?

(४) वैवाहिक बलात्कार मे पत्नी के गलत होने पर क्या कोई सजा है? वैवाहिक बलात्कार हुआ या नहीं, और किसने किया ? इसकी जाँच कौन सा न्यायालय करेगा?

विवाह की संस्था धीरे धीरे समाप्त हो रही है| हर वर्ष हजारों पुरुष आत्महत्या कर के मर रहे हैं| यह एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या बनने वाली है|

No comments:

Post a Comment