Thursday, 30 October 2025

पूर्वाञ्चल (पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार) के सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक शुक्ल षष्ठी को आने वाले छठ पर्व पर अभिनन्दन, नमन और शुभ कामनाएँ --------

 पूर्वाञ्चल (पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार) के सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक शुक्ल षष्ठी को आने वाले छठ पर्व पर अभिनन्दन, नमन और शुभ कामनाएँ --------

पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ बड़े से बड़ा त्यौहार है| यह पर्व चार चरणों में मनाया जाता है| इस पर्व पर कुंआरी और विधवा महिलाएं व्रत नहीं रखती (१) प्रथम चरण में व्रती महिलाएं उपवास रखती है,यह उपवास का पहला दिन होता है| (२) द्वितीय चरण में व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं| यह दूसरा दिन होता है| (३) तृतीय चरण में अस्त होते हुए सूर्य को नदी या तालाब के किनारे अर्घ्य दिया जाता है| यह तीसरा दिन होता है| (४) चतुर्थ चरण में प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, हवन के साथ दिया जाता है| यह चौथा दिन होता है| यह सभी व्रतों में कठिन व्रत माना जाता है| परिवार के सभी सदस्य व्रती महिला के सामने खड़े होकर अर्घ्य देते हैं| इस व्रत में पुत्र एवं पति के कल्याण की कामना की जाती है.पुत्र प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है| भगवान भुवन भास्कर आदित्य सब का कल्याण करें| ॐ ॐ ॐ ||
कृपा शंकर
३१ अक्तूबर २०१९

No comments:

Post a Comment