Monday 12 September 2016

अब भारत को जागृत होना ही होगा .....

अब भारत को जागृत होना ही होगा .....
---------------------------------------
अब समय आ गया है, भारतवर्ष को अब जागृत होना ही होगा|
बहुत हानि हो चुकी है और हो रही है| भारतवर्ष की अस्मिता पर चारों और से बड़े भयानक और मर्मान्तक प्रहार हो रहे हैं, पर भारत में जागृति आ रही है और लोग समझने लगे हैं|
.
भारत पर सबसे बड़ा खतरा धर्मनिरपेक्षतावाद यानि सेकुलरिज्म से है| यह भारत को निरंतर खोखला कर रहा है| सेकुलरिज्म के नाम पर भारत की अस्मिता को मिटाया जा रहा है| इस विषय पर बहुत अधिक लिखा जा चुका है अतः और नहीं लिखूंगा|
.
दूसरा खतरा सरकारी जातिवाद से है| भारत में जातिप्रथा अब तक समाप्त हो गयी होती पर सरकारी नीतियों से जातिवाद जीवित है| जातिगत आरक्षण और हर व्यक्ति के सरकारी कागजों पर अपनी जाति लिखने की बाध्यता के कारण जातिप्रथा जीवित है| यदि सरकारी कागजों पर जाति के उल्लेख पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाए और जातिगत आरक्षण समाप्त कर दिया जाए तो जातिप्रथा स्वतः ही समाप्त हो जायेगी|
.
भारत की वर्त्तमान धर्मनिरपेक्ष शिक्षा व्यवस्था लोगों को चरित्रवान नहीं बनाती| विद्या के नाम पर अविद्या का प्रसार हो रहा है| जीवन के उच्चतर मूल्य समाप्त हो रहे हैं| जीवन का उद्देश्य मात्र रुपया कमाना और भोग-विलास की सामग्री एकत्र करना ही रह गया है|
.
जो तथाकथित अल्पसंख्यक हैं वे तो अपने धर्म और संस्कृति की शिक्षा दे सकते हैं, पर हिन्दुओं को यह अधिकार नहीं है| हिंदुत्व यानी इस राष्ट्र की अस्मिता पर कोई कुछ कहना चाहे तो उसे साम्प्रदायिक कह कर नीचा दिखा दिया जाता है, और अन्य कोई कुछ भी अनाप-शनाप कहे तो उसे विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहा जाता है|
.
पश्चिमी देश भी भारत को एक बाज़ार मात्र समझते हैं| अब पहली बार भारत में एक राष्ट्रवादी सरकार आई है और भारत की वर्त्तमान विदेश नीति के अच्छे परिणाम आ रहे हैं| भारतीयों का स्वाभिमान भी बढ़ा है|
पूर्व में भारत पर पाकिस्तान के जितने भी आक्रमण हुए वे सब अमेरिका के संकेत पर ही हुए थे| अमेरिका का सदा प्रयास रहता था कि भारत की सरकारें सदा अमेरिका की पिछलग्गू ही रहें| पर पहली बार बराबरी के आधार पर समझौते हो रहे हैं|
.
भारत की अस्मिता हिंदुत्व है जिसे कमजोर करने के लिए भारत की धार्मिक संस्थाओं पर भी विदेशी शक्तियाँ अधिकार कर रही हैं| संस्कृत का प्रयोग तो समाप्तप्राय किया जा चुका है| भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है| संस्कृति के नाम पर नाच-गाने परोसे जा रहे हैं| क्या हमारी संस्कृति नाचने-गाने वालों की ही है?
.
विदेशी चर्च और इटली का माफिया भारत को नष्ट करने के पूरे हथकंडे अपना रहा है| माओवादियों को भी धन और शस्त्र भारत में विदेशी चर्चों से ही प्राप्त होता है| ये माओवादी और मानवाधिकारवादी अमेरिका और पश्चिमी देशों के ही शस्त्र हैं| भारत की शिक्षा और कृषि व्यवस्था में सुधार करने का ये सदा विरोध करते रहेंगे|
.
भारत पर अगला सबसे बड़ा खतरा जेहाद की अवधारणा से है| "गजवा-ए-हिन्द" की नीति के अनुसार अल-कायदा के पश्चात इस्लामिक स्टेट (पूर्व नाम ... इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया) की भी योजना भारत पर अधिकार कर शरिया कानून लागु करने और इसको खुरासान नामक देश बनाने की है जहाँ किसी भी हिन्दू के लिए कोई स्थान नहीं होगा| या तो उसको इस्लाम कबूलना होगा या मृत्यु को चुनना होगा| पकिस्तान का तो जन्म ही भारत के प्रति घृणा के आधार पर हुआ है| पकिस्तान का जब तक अस्तित्व है वह कभी भारत का मित्र नहीं हो सकता| जेहादी शक्तियों के पास भारत को नष्ट करने की पूरी क्षमता है, जिनका प्रतिकार भारत को करना ही होगा|
.
भारत की सैन्य शक्ति जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुपात में बहुत कम है|
भारत के पास चीन के बराबर सेना तो होनी ही चाहिए| हम शक्तिशाली होंगे तो हमारी ओर आँख उठाकर देखने का किसी में साहस नहीं होगा|
.
पर मुझे लगता है कि भारत का अब और पतन नहीं होगा| एक प्रबल आधात्मिक शक्ति का जागरण हो रहा है जो भारत का उत्थान करेगी| सभी असत्य और अन्धकार की आसुरी शक्तियों का नाश होगा और भारत माँ निकट भविष्य में ही अपने द्विगुणित परम वैभव के साथ अखंडता के सिंहासन पर विराजमान होगी|
भारत एक आध्यात्मिक धर्म सापेक्ष राष्ट्र के रूप में उभरेगा|
.
ॐ तत्सत् | जय जननी जय माँ | ॐ नमः शिवाय ! ॐ ॐ ॐ !!

No comments:

Post a Comment