Saturday 12 February 2022

भारत विजयी हो / भारत विजयी होगा ---

भारत विजयी हो ---
.
इस समय स्थिति बहुत विकट है। बाहर के भौतिक विश्व में ही नहीं, आंतरिक सूक्ष्म जगत में भी आसुरी शक्तियाँ बड़ी प्रबल हैं। मेरे अंतर में भी एक देवासुर-संग्राम चल रहा है। सूक्ष्म जगत की आसुरी शक्तियाँ अपनी पूरी शक्ति से मुझ पर भी आक्रमण कर रही हैं। आत्मरक्षा के लिए मुझे कुछ अधिक ही संघर्ष करना पड़ रहा है।
.
अगले कुछ दिन तक कुछ भी नहीं लिखूंगा। किसी से मिलना-जुलना भी बंद कर रखा है। एकांत में बैठकर परमशिव का यथासंभव गहनतम और अधिकतम ध्यान करूंगा। किसी भी परिस्थिति में भारत विजयी हो। यही मेरा शुभ संकल्प है। भारत ही सत्य-सनातन-धर्म है, और सत्य-सनातन धर्म ही भारत है।
.
मुझ अकिंचन पर अपना परम प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखें। ॐ तत्सत् !!
कृपा शंकर

९ मार्च २०२२
.
पुनश्च:

भारत विजयी होगा। भारत की विजय सत्य-सनातन-धर्म की विजय है। सनातन-धर्म की पुनर्प्रतिष्ठा और वैश्वीकरण होगा। असत्य का अंधकार पराभूत होगा। भारत की राजनीति "सनातन-धर्म" होगी। भारत माँ अपने द्वीगुणित परमवैभव के साथ अखंडता के सिंहासन पर बिराजमान होंगी। "यतः कृष्णस्ततो धर्मो यतो धर्मस्ततो जयः॥" हर हर महादेव !!

.
"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदाऽऽत्मानं सृजाम्यहम्॥४:७॥"
"परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे॥४:८॥"
"क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति।
कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति॥९:३१॥"
"यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम॥१८:७८॥" (श्रीमद्भवद्गीता)
"सकृदेव प्रपन्नाय तवास्मीति च याचते।
अभयं सर्वभूतेभ्यो ददाम्येतद् व्रतं मम॥" (वा.रामायण ६/१८/३३)

No comments:

Post a Comment