Wednesday 16 May 2018

सरकार से कुछ अपेक्षाएँ .....

सरकार से कुछ अपेक्षाएँ .....
२०१४ में हमारी कुछ अपेक्षाएँ थीं इस सरकार से जो अभी भी हैं| कांग्रेस तो इन अपेक्षाओं को कभी भी पूरी नहीं कर सकतीं क्योंकि ये विषमताएँ कांग्रेस की ही देन हैं| २०१९ के पश्चात भी ये अपेक्षाएं रहेंगी|
(1) हिन्दू मंदिरों को सरकारी अधिकार से मुक्त कराकर धर्माचार्यों की समिति द्वारा गठित ट्रस्ट को सौंपना| उनकी आय का उपयोग सिर्फ उनकी देखभाल और हिन्दू धर्म प्रचार में ही हो|
(2) तथाकथित अल्पसंख्यकों को अपनी सरकारी अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में अपने धर्म के अध्यापन की जो अनुमति है वह हिन्दू शिक्षण संस्थाओं को भी हो| इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाए|
(3) प्रत्येक भारतीय सिर्फ भारतीय ही हो, कोई अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक नहीं| पन्थ के नाम पर कोई भेदभाव ना हो| अल्पसंख्यक आयोग को समाप्त किया जाए|
(4) भारत में पंजीकृत धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष और निर्देशक सिर्फ भारतीय ही हों, विदेशी नागरिक तो बिलकुल नहीं|
(5) भारत का आधिकारिक नाम सिर्फ "भारत" ही हो, इंडिया तो बिलकुल नहीं| इंडिया शब्द सिर्फ इतिहास का विषय रह जाए|
(6) जिन टेलिविज़न समाचार चैनलों और समाचारपत्रों के मालिक विदेशी हैं उन पर प्रतिबन्ध लगाया जाए| इनका स्वामित्व सिर्फ भारतीयों के पास ही हो |
उपरोक्त परिवर्तन बड़े क्रन्तिकारी होंगे| जय जननी जय भारत |

1 comment:

  1. २०१९ के चुनावों में वेटिकन व ईसाई मिशनरियाँ और पकिस्तान अपनी पूरी शक्ति झोंक देंगे नरेन्द्र मोदी को हराने में| अभी से इसकी तैयारियाँ आरम्भ हो गयी हैं| राष्ट्रहित में नरेन्द्र मोदी अन्य सब राजनेताओं से लाख गुना बेहतर है| कोंग्रेस का बापस सत्ता में आना मतलब देश सोनिया गाँधी के आधीन यानी वेटिकन के आधीन हो जाएगा| फिर वही भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के नाम पर हिन्दुओं को आतंकित किया जाएगा|

    ReplyDelete