Wednesday 16 May 2018

सत्य के प्रति पूर्ण निष्ठा ही आध्यात्मिक प्रगति का एकमात्र रहस्य है ....

सत्य के प्रति पूर्ण निष्ठा ही आध्यात्मिक प्रगति का एकमात्र रहस्य है| हम निरंतर सचेत रहें कि कहीं हम असत्य का आचरण तो नहीं कर रहे हैं| सत्य क्या है? इसकी निरंतर खोज करते रहें| यही मनुष्य की शाश्वत जिज्ञासा है| यही मनुष्य का धर्म है| सत्य ही परमात्मा है|

सिर्फ मनुष्य जाति को ही भगवान ने सत्य-असत्य को समझने का विवेक दिया है| उस विवेक के प्रकाश में ही हमारा हर विचार और हर कार्य हो| आँख मींच कर किसी का अन्धानुशरण न करें| सत्य की खोज ही हमें परमात्मा तक पहुंचा सकती है| सभी को शुभ कामनाएँ और नमन! ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१४ मई २०१८

No comments:

Post a Comment