Sunday 21 May 2017

मंगोलिया महान योद्धाओं का देश था या दुर्दांत लुटेरों का ?.....

May 17, 2015.
मंगोलिया महान योद्धाओं का देश था या दुर्दांत लुटेरों का ?.....
..........................................................................
आजकल भारत के प्रधान मंत्री मंगोलिया की यात्रा पर हैं, इसलिए उपरोक्त प्रश्न का उठना स्वाभाविक है| मंगोलिया का इतिहास योरोपियन लोगों द्वारा लिखा गया है| योरोपियन लोगों ने अपने से अतिरिक्त अन्य सब की अत्यधिक कपोल कल्पित बुराइयाँ ही की हैं| योरोपियन लोग इतिहास के सबसे बड़े लुटेरे थे अतः उन्होंने अपने से अलावा सबको लुटेरा ही बताया है| भारत में आया पहला योरोपीय व्यक्ति वास्को-डी-गामा था जो एक नर पिशाच समुद्री डाकू था| भारत में जो अँग्रेज़ सबसे पहिले आये वे सब लुटेरे समुद्री डाकू थे| भारत पर जिन अंग्रेजों ने अधिकार किया वे सारे अंग्रेज़ .... चोर, लुटेरे डाकू, धूर्त, और बदमाश किस्म के सजा पाए हुए लोग थे जिन्हें सजा के तौर पर यहाँ भेजा गया था|
.
योरोपियन इतिहासकारों ने सिकंदर को महान योद्धा और चंगेज़ खान को लुटेरा सिद्ध किया है| निष्पक्ष दृष्टी से देखने पर मुझे चंगेज़ खान की उपलब्धियाँ सिकंदर से बहुत अधिक लगती हैं|
.
मंगोलिया कभी विभिन्न घूमंतू जातियों द्वारा शासित था| चंगेज़ खान ने मंगोलियाई साम्राज्य की स्थापना की थी| वह किसी कबीलाई धर्म को मानता था| पश्चिमी एशिया में इस्लाम के अनुयायियों का मंगोलों ने बहुत बड़ा नरसंहार किया था| बग़दाद का खलीफा जो इस्लामी जगत का मुखिया था, एक नौका में बैठकर टाइग्रस नदी में भाग गया था जिसे चंगेज़ खान की मंगोल सेना नदी के मध्य से पकड लाई और एक गलीचे में लपेट कर लाठियों से पीट पीट कर मार डाला| कालांतर में पश्चिमी एशिया में बचे खुचे मंगोलों ने इस्लाम अपना लिया| पर इस्लाम मंगोलिया तक कभी नहीं पहुँच पाया|
.
चंगेज़ खान के भय से ही आतंकित होकर मध्य एशिया के कुछ मुसलमान कश्मीर में शरणार्थी होकर आये और आगे जाकर छल-कपट से कश्मीर के शासक बन गए और हिन्दुओं पर बहुत अधिक अत्याचार किये| इसका वर्णन "राजतरंगिनी" में दिया है|
.
"खान" शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के "कान्ह" शब्द से हुई है जो भगवान श्रीकृष्ण का ही एक नाम था| भगवान श्रीकृष्ण के देवलोक गमन के बाद भी सैंकड़ों वर्षों तक पूरे विश्व में उनकी उपासना की जाती थी| प्राचीन संस्कृत साहित्य में जिस शिव भक्त "किरात" जाति का उल्लेख है, वह "मंगोल" जाति ही है| उन में "कान्ह" शब्द बहुत सामान्य था जो अपभ्रंस होकर "हान" हो गया| चीन के बड़े बड़े सामंत स्वयं के नाम के साथ "हान" की उपाधी लगाते थे| यही "हान" शब्द और भी अपभ्रंस होकर "खान" हो गया| प्रसिद्ध इतिहासकार श्री पुरुषोत्तम नागेश ओक का यही मत था|
.
चंगेज़ खान का राज्य इतने विशाल क्षेत्र पर था कि आज के समय उसकी कल्पना करना भी असम्भव है| मंगोलिया के इस महा नायक चंगेज़ खान का वास्तविक नाम मंगोल भाषा में "गंगेश हान" था| गंगेश शब्द संस्कृत भाषा का है| वह किसी देवी का उपासक था| बाद में उसके पोते कुबलई खान ने बौद्ध मत स्वीकार किया और बौद्ध मत का प्रचार किया| वहाँ के प्राचीन साहित्य में मंगोलों के लिए किरात शब्द का प्रयोग हुआ है|
.
चंगेज़ खान को सूक्ष्म जगत की किसी आसुरी शक्ति का संरक्षण प्राप्त था जो उसे यह आभास करा देती थी कि कहाँ कहाँ पर और किस किस प्रकार से आक्रमण करना है| वह कभी कोई युद्ध नहीं हारा| उसका अधिकाँश समय घोड़े की पीठ पर ही व्यतीत होता था| घोड़े की पीठ पर चलते चलते ही वह सो भी लेता था| चंगेज खान के समय ही घोड़े पर बैठने की आधुनिक काठी व काठी के नीचे पैर रखने के लोहे के मजबूत पायदान का आविष्कार हुआ था| बहुत तेजी से भागते हुए घोड़े की पीठ पर से तीर चलाकर अचूक निशाना लगाने का उसे पक्का अभ्यास था जो प्रायः उसके सभी अश्वारोहियों को भी था| जो उसके सामने समर्पण कर देता था उसे तो वह छोड़ देता था बाकि सब का वह बड़ी निर्दयता से वध करा देता था|
.
एक और प्रश्न उठता है यदि चंगेज़ खान मात्र लुटेरा था तो उसका पोता कुबलई ख़ान (मंगोल भाषा में Хубилай хаан; चीनी में 忽必烈; २३ सितम्बर १२१५ – १८ फ़रवरी १२९४) चीन का सबसे महान शासक कैसे हुआ?
कुबलई खान मंगोल साम्राज्य का का सबसे महान शासक था| वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था| उसका राज्य उत्तर में साइबेरिया के इर्कुत्स्क स्थित बाइकाल झील (विश्व में मीठे पानी की सबसे गहरी झील) से दक्षिण में विएतनाम तक, और पूर्व में कोरिया से पश्चिम में कश्यप सागर तक था, जो विश्व का 20% भाग है| उसके समय में पूरे मंगोलिया ने बौद्ध धर्म को अपना लिया था| चीनी लिपि का आविष्कार भी उसी के समय हुआ और मार्को पोलो भी उसी के समय ही चीन गया था| तिब्बत के प्रथम दलाई लामा की नियुक्ति भी उसी ने की थी| उसने १२६० से १२९४ तक शासन किया| कुबलई ख़ान चंगेज़ ख़ान के सबसे छोटे बेटे तोलुइ ख़ान का बेटा था|
.
उसकी इच्छा जापान को जीतने की थी| उसने दो बहुत बड़े बड़े बेड़े बनवाए जिनमे हजारों नौकाएँ थीं| जापान पर आक्रमण करने के लिए उसका एक बेड़ा कोरिया से और एक बेड़ा चीन की मुख्य भूमि से जापान की ओर चला| इन बेड़ों में उसके लगभग चार लाख सैनिक और हजारों घोड़े थे| वह जापान पहुंचता इससे पहिले ही जापान सागर में एक भयानक तूफ़ान आया और उसकी सारी फौज डूब कर मर गयी| यहीं से मंगोल साम्राज्य का पतन आरम्भ हुआ| तभी से किसी को शाप देने के लिए हिंदी में यह कहावत शुरू हुई -- "तेरा बेड़ा गर्क हो"|
("कुबलई" शब्द संस्कृत के "कैवल्य" शब्द का अपभ्रंस हैै). रूसी भाषा में चीन को "किताई" कहते हैं, और वहाँ के प्राचीन साहित्य में मंगोलों के लिए किरात शब्द का प्रयोग हुआ है|
.
मंगोलों से एक समय पूरा योरोप और एशिया काँपती थी| पर वे उस समय के दुर्दांत लुटेरे थे या योद्धा? यह इतिहास को दुबारा निर्णय देना होगा|

कृपाशंकर
May 17, 2015
.
पुनश्चः :---  प्राचीन संस्कृत साहित्य में जिस किरात जाति का उल्लेख है, वह किरात जाति मंगोल जाति ही है|

No comments:

Post a Comment