Tuesday 17 April 2018

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार की नीति कुछ समझ में नहीं आ रही है ....


जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार की नीति कुछ समझ में नहीं आ रही है|
ऐसे ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में अध्यादेश क्या आत्मघाती नहीं होगा? फैसले में क्या गलत है?
धारा ३७० व ३५-ऐ की समाप्ति, समान नागरिक संहिता, राम मंदिर का निर्माण और रोहिंगिया बापसी का काम, क्या अगले जन्म में होगा?
कुछ समझ में नहीं आ रहा है|
क्या तिल तिल कर मरने की बजाय लोग एक साथ कोंग्रेस को वोट देकर आत्म-ह्त्या करना पसंद नहीं करेंगे?
.
कहीं श्री नरेन्द्र मोदी, ..... राहुल गांधी और कांग्रेस की आक्रामकता से डर तो नहीं गए हैं? कहीं उनका विश्वास अपने स्वयं के लोगों से ही डगमगा तो नहीं गया है? क्या केंद्र में भाजपा की सरकार २०१९ तक टिक पायेगी? बीच में ही क्या पता अविश्वास प्रस्ताव और गुप्त मतदान द्वारा गिरा दी जाए| हो सकता है भाजपा के सांसदों को कोंग्रेस ने खरीद ही लिया हो| आज के जमाने में किसी का भरोसा नहीं है| क्या पता मोदी जी को इस बात का पता चल गया हो और वे अन्दर ही अन्दर से डर गए हों|
सोनिया गाँधी अपना पूरा धन २०१९ के चुनावों में राहुल को प्रधान मंत्री बनाने में लगा देगी| राहुल गाँधी का चीनी राजदूत से मिलना क्या सन्देश देता है? क्या पता कोंग्रेस ने अपना धन चीन में ही रखवा दिया हो|
.
भारत की समाचार मीडिया राहुल गाँधी के पक्ष में है| सारे वरिष्ठ सरकारी अधिकारी कोंग्रेस के समय से ही नियुक्त और कोंग्रेस के वफादार हैं| भाजपा के स्वयं के ही बहुत सारे भ्रष्ट लोग मोदी से नाराज हैं| अकेला मोदी क्या कर लेगा ? मायावती का और कोंग्रेस का वोट बैंक कभी भी नरेन्द्र मोदी को वोट नहीं देगा| मोदी जी उनका तुष्टिकरण कर के अपने परम्परागत वोट बैंक को नाराज कर के दूर खिसका रहे हैं| अतः भारत का राजनीतिक भविष्य मुझे तो अंधकारमय लग रहा है| भगवान करे ऐसा न हो|

.
मोदी, लोकतंत्र, वोटबैंक, के संवैधानिक मकड़ी के जाले में फँस चुके हैं। इतिहास में लोग पढ़ेंगे rise and fall of Narendra Modi, who became hero to zero., Just within five years. ज्यादा संभावना तो यही दिखाई दे रही है। उनके सलाहकारों का समूह उन्हें घेर कर SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के भँवर में ले जा रहे हैं।
.
जनता ने सुशासन और भ्रष्टाचार मिटाने के वायदे पर स्पष्ट बहुमत दिया था। राजस्थान में जिस तरह से भ्रष्टाचार को मोदी सरकार ने अभयदान दिया है इससे राजस्थान की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है।
.
(General Knowledge) क्या भाजपा के किसी भी नेता को पता है कि .....
(१) डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी कौन थे जिन्होनें कश्मीर में भारत के विलय के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे? क्या देश में कहीं उनके नाम पर कोई स्मारक या संस्था है? क्या उनकी ह्त्या हुई थी? देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का उनके साथ क्या सम्बन्ध था?
(२) वर्त्तमान भाजपा किस पूर्व राजनीतिक दल का एक रूपान्तरण मात्र है? क्या उस दल का नाम भारतीय जनसंघ था? उसकी स्थापना किसने की थी?
(३) पं.दीनदयाल उपाध्याय कौन थे ?
उपरोक्त प्रश्न पूछने के लिए इस लिए बाध्य हुआ हूँ क्योंकि मैनें कुछ भाजपा नेताओं को आपस में एक दूसरे से पूछते हुए सुना है कि यह दीनदयाल उपाध्याय कौन हैं? आजकल भाजपा के सभी नेता बाबा साहब अम्बेडकर के नाम की माला फेरते हैं, पहले बापू के नाम की फेरते थे| भाजपा के नए नेताओं को तो पता ही नहीं है कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुख़र्जी कौन थे|
क्या जम्मू के हिन्दू भारतीय नहीं हैं? उनके साथ अब अत्याचार क्यों हो रहे हैं?

No comments:

Post a Comment