Wednesday 30 November 2016

एक विशेष घटनाक्रम .....

.
आज का एक विशेष घटनाक्रम :--- आज जैसी यथार्थ स्थिति बनी है उसमें नाटो या अमेरिका के उकसावे पर तुर्की ने 'बास्फोरस' और 'दर्रा दानियल' से नौकानयन बंद कर दिया तो श्यामसागर (Black Sea) से भूमध्यसागर का मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा|
.
फिर विश्वयुद्ध को कोई नहीं रोक पायेगा क्योंकि 'बास्फोरस' जलडमरूमध्य के मार्ग से श्यामसागर स्थित देशों --- बुल्गारिया, रोमानिया, माल्दोवा, युक्रेन, जॉर्जिया और रूस के क्रीमिया सहित क्षेत्र का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार होता है| इस से निकट के अन्य देशों जैसे अज़रबेजान व आर्मेनिया का व्यापार भी प्रभावित होता है| रूस की श्यामसागर स्थित नौसेना भी आणविक शस्त्रों से युक्त बहुत शक्तिशाली है| संकट की स्थिति में ये देश अपना पुराना द्वेष भुलाकर रूस के साथ हो जाएँगे क्योंकी तुर्की से इनकी पारंपरिक शत्रुता रही है| भूमध्यसागर में सीरिया तट पर रूस की श्यामसागर नौसेना के ही जहाज हैं|
.
इस मौसम में श्याम सागर में कोहरा भी कम होने लगता है जिससे visibility भी ठीक रहती है और आवागमन सुचारू रूप से होता है| गर्मियों में तो वहाँ बहुत घना कोहरा होता है| जब कोहरा कम होता है उस समय की स्थिति युद्ध के अधिक अनुकूल होती है|
.
बास्फोरस जलडमरूमध्य एशिया और योरोप को जोड़ता है| इस जलडमरूमध्य के दोनों ओर वर्तमान इस्ताम्बूल नगर है जो पहले कुस्तुन्तुनिया के नाम से जाना जाता था| योरोप का भारत से सारा व्यापार कुस्तुन्तुनिया के मार्ग से ही होता था| जब तुर्कों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया उसके पश्चात् ही बाध्य होकर योरोप को जलमार्ग से भारत की खोज करनी पड़ी थी|
.
भगवान सबको विवेक दे| ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment