Saturday 24 February 2018

किसी काल विशेष में इस पृथ्वी के कुछ देशों में जन्म लेना ही क्या नर्क की यंत्रणा नहीं है ?

किसी काल विशेष में इस पृथ्वी के कुछ देशों में जन्म लेना ही क्या नर्क की यंत्रणा नहीं है ?
.
वर्तमान काल में ही यदि देखें तो इस पृथ्वी के कुछ देशों में नर्क की सी स्थिति है| यह भी अपने स्थान बदलती रहती है| आज की तारीख में पूरा सीरिया देश एक कब्रिस्तान से कम नहीं है| कब किस की मृत्यु कहाँ आ जाए कोई नहीं कह सकता| सारे नगर खंडहर हो चके है, चारों ओर लाखों लाशें बिछी हुई हैं| भुखमरी और आतंक वहां के हर निवासी के चेहरे पर है| विश्व की महाशक्तियाँ वहाँ अपने निजी हित के लिए शह-मात का खेल खेल रही हैं| उन्हें वहाँ के लोगों से कोई मतलब नहीं है|

फिर सूडान है जो आज की तारीख में एक दूसरा नर्क है| और भी कई देश नर्क के समान हैं| नर्क की परिस्थितियाँ पृथ्वी पर अपने स्थान बदलती रहती हैं| इस विषय पर अधिक नहीं लिखना चाहता अन्यथा लेख बहुत लंबा हो जाएगा| पूरा भूगोल मेरे दिमाग में है, पृथ्वी के हर भाग की थोड़ी-बहुत जानकारी है| यह पृथ्वी भोगभूमि भी है और कर्मभूमि भी|

ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!

No comments:

Post a Comment