Friday 3 March 2017

जीवन एक शाश्वत जिज्ञासा है सत्य को जानने की ......

जीवन एक शाश्वत जिज्ञासा है सत्य को जानने की .....
>
जीवन एक शाश्वत जिज्ञासा है सत्य को जानने की| वर्तमान में तो चारों और असत्य ही असत्य दिखाई दे रहा है, पर यह अन्धकार अधिक समय तक नहीं रहेगा| असत्य, अंधकार और अज्ञान की शक्तियों का निश्चित पराभव होगा| मनुष्य जीवन की सार्थकता भेड़ बकरी की तरह अंधानुकरण करने में नहीं है, अपितु सत्य का अनुसंधान करने और उसके साथ डटे रहने में है| मुझे गर्व है मेरे धर्म और संस्कृति पर, मुझे गर्व है भारत के ऋषियों पर जिन्होंने सत्य को जानने के प्रयास में परमात्मा के साथ साक्षात्कार किया और ज्ञान का एक अथाह भण्डार छोड़ गए|
.
आदिकाल से अब तक भारत की अस्मिता एक विशेष उद्देश्य के लिए बची हुई है| भारत की अस्मिता पर जितने प्रहार हुए हैं उसका दस लाखवाँ भाग भी यदि किसी अन्य संस्कृति पर होता तो वह संस्कृति पूर्ण रूप से नष्ट हो गयी होती| मध्य एशिया, अरब और यूरोप से आई आसुरी शक्तियों ने भारत को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोडी| भारत में बड़े भयानक नरसंहार और क्रूर अत्याचारों द्वारा मतांतरण करने वाली संस्कृतियाँ अब स्वयं विनाश के कगार पर हैं|
.
भारत अब तक बचा हुआ है तो बस एक ही उद्देश्य के लिए है ....... और वह है .... अंततोगत्वा परमात्मा की पूर्ण अभिव्यक्ति पुनश्चः इस धरा पर करने के लिए| इस समय पूरे विश्व में जो आसुरी शक्तियाँ छाई हुई हैं उनका विनाश निश्चित है|
भारत निश्चित रूप से उठेगा और अपना उद्देश्य पूर्ण करेगा|
.
ॐ नमः शिवाय| ॐ नमो भगवते वासुदेवाय| ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment