विश्व युद्ध किसे कहेंगे ?
.
युक्रेन (उकराइन) मेरा अच्छी तरह देखा हुआ एक बहुत ही समृद्ध और बढ़िया देश था। वहाँ के लोग भी बड़े अच्छे थे। पूरे पूर्वी यूरोप में सबसे अधिक पढे-लिखे लोग, यूरोप में सबसे अधिक उपजाऊ भूमि, अन्न का भंडार जो पूरे पूर्व सोवियत संघ को अनाज देता था। पूर्व सोवियत संघ में सोवियत संघ की सेना में अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी यूक्रेन के थे, सोवियत संघ के अधिकांश वैज्ञानिक, व प्रबुद्ध लोग यूक्रेन के ही होते थे। हजारों रूसी व यूक्रेनी युवक-युवतियों ने आपस में विवाह कर रखे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये दोनों देश आपस में लड़ मरेंगे। वहाँ अमेरिका की कुदृष्टि पड़ी और युद्ध आरंभ हो गया। यह युद्ध वास्तव में अमेरिका व रूस के मध्य हो रहा है, उकराइन तो एक मोहरा है।
.
अब तक तो इज़राइल और फिलिस्तीन ही लड़ रहे थे, अब इज़राइल का युद्ध लेबनान से भी आरंभ हो गया है। ईरान युद्ध में नहीं कूदा अन्यथा महाविनाश निश्चित था। यमन के हूथी विद्रोही भी मरने-मारने पर तुले हुए हैं। भारत के लिए होर्मुज व बाब-अल-मंडाब -- दोनों ही जलडमरूमध्यों में स्वतंत्र नौकानयन हर दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण है।
.
जिस तरह चीन ने भारतवर्ष को सामरिक दृष्टि से चारों ओर से घेर रखा है वैसे ही भारत ने भी चीन को घेर रखा है। वर्तमान परिस्थितियों में यदि युद्ध हुआ तो बहुत अधिक भयानक होगा।
.
यूरोप भी शांत नहीं है, बारूद के ढेर पर बैठा है। उत्तरी प्रशांत महासागर में उत्तरी कोरिया युद्ध के लिए तैयार बैठा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्ध के लिए मचल रहे हैं। निकट भविष्य में भारत का भी चीन से युद्ध तय है। गजवा-ए-हिन्द वाले भी पूरे विश्व को मारकर अपनी सत्ता स्थापित करना चाहते हैं। हो सकता है विश्वव्यापी इस तनाव को ही विश्व-युद्ध कहते हैं।
ॐ शांति शांति शांति !!
कृपा शंकर
१ जुलाई २०२४
.
पुनश्च :---
(१) विश्व में चार ऐसी अति गोपनीय और कुटिल व क्रूर संस्थाएँ हैं जो पूरे विश्व को अपना गुलाम बनाकर पूरे विश्व पर शासन करना चाहती हैं। वे है -- Knights Templar, Freemasons, Skull and Bones व, the Illuminati.
.
(२) रूस और अमेरिका दोनों ही पड़ोसी देश हैं, जिनके मध्य की दूरी चार किलोमीटर से भी कम है। सर्दी के मौसम में जब बर्फ जम जाये तो टहलते हुए पैदल ही एक-दूसरे के यहाँ आ-जा सकते हैं। विश्व का मानचित्र देखिये।
No comments:
Post a Comment