Wednesday 11 July 2018

सांसारिक/भौतिक ज्ञान का विस्फोट .....

सांसारिक/भौतिक ज्ञान का विस्फोट .....

आजकल भौतिक विज्ञान और टेक्नोलोजी का विस्तार इतनी तेजी से हो रहा है कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना असंभव सा हो रहा है| एक तरह से यह अच्छा ही हो रहा है| अन्धकार और असत्य से भरी मान्यताएँ धीरे धीरे मूल्य विहीन हो रही हैं और प्राचीन सनातन मान्यताएँ पुनर्स्थापित हो रही हैं| इस प्रगति को कोई रोक नहीं सकता|

मनुष्य के मस्तिष्क का भी उसी द्रुत गति से विकास हो रहा है| यह एक संक्रांति काल है जिसमें अन्याय, छल-कपट और चोरी की घटनाएँ बहुत अधिक हो रही लगती हैं| ये पहले भी होती थीं पर पता नहीं चलता था, अब तुरंत पता चल जाता है| धीरे धीरे इनके दुष्परिणाम आने भी आने लगे हैं| 

मनुष्य के दुःख और पीड़ाओं की वृद्धि हो रही है| धीरे धीरे मनुष्य दुःखी होकर यह सोचने को बाध्य हो जाएगा कि मैं दुःखी क्यों हूँ| यह दुःख से मुक्त होने की तड़प ही उसे बापस आध्यात्म की ओर ले जायेगी, ऐसी मेरी सोच है|
जो भी होगा वह अच्छा ही होगा| दुःखों से मुक्ति के लिए बापस हमें आध्यात्म की ओर ही जाना होगा| यह सनातन धर्म की विजय होगी| सनातन धर्म ही हमें दुःखों से मुक्ति दिला सकता है| विश्व से असत्य और अन्धकार की शक्तियों का निश्चित रूप से पराभव होगा|

चारों ओर छाये असत्य का प्रतिकार करें, और सत्य मार्ग पर अडिग रहें| निश्चित रूप से असत्य का नाश होगा ,और सत्य की विजय होगी|

ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१० जुलाई २०१८

No comments:

Post a Comment