Saturday 30 June 2018

सनातन धर्म भगवान के संकल्प से ही जीवित है .....

सनातन धर्म भगवान के संकल्प से ही जीवित है .....
.
सनातन वैदिक हिन्दू धर्म भगवान की परम कृपा से ही जीवित है, और भगवान की परम कृपा से ही जीवित रहेगा| स्वयं भगवान ही इसकी रक्षा करेंगे| वर्त्तमान में मुझे तो किसी भी व्यक्ति या संगठन में भरोसा नहीं है| यदि इसे नष्ट ही होना होता तो अब से बारह-तेरह सौ वर्ष पूर्व ही नष्ट हो जाता| परिस्थितियाँ कई शताब्दियों से प्रतिकूलतम ही हैं| पर समय समय पर महान युगपुरुष आत्माओं ने अवतरित होकर इसमें नए प्राण फूंककर इसे जीवित रखा है|
.
यदि इस धर्म में दस लोग भी ऐसे हैं जो भगवान से जुड़े हुए हैं तो यह धर्म कभी नष्ट नहीं हो सकता| धर्म की रक्षा, धर्म के पालन से ही होती है, अन्यथा नहीं| भगवान ने ही इसकी रक्षा की है और वे ही करेंगे| इसके शत्रु चर्च, जिहाद और मार्क्सवाद हैं|
.
चर्च के पीछे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया, वेटिकन और भारत की बिकी हुई मीडिया की शक्ति है| इनका घोषित उद्देश्य है सारे हिन्दुओं को ईसाई बनाकर हिंदुत्व को नष्ट करना| इस दिशा में ये पिछले छहः सौ वर्षों से प्रयत्नशील हैं| भारत में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी चर्च के हाथ में है| भारत का संविधान और शिक्षा व्यवस्था दोनों ही हिन्दू द्रोही हैं| ऐसे ही जिहादी संगठन हैं जिनका उद्देश्य भी हिन्दुओं का मतांतरण या उनकी ह्त्या करना है| ऐसे ही नास्तिक मार्क्सवादी हैं|
.
भारत में सनातन हिन्दू धर्म बचा हुआ है तो सिर्फ परमात्मा की कृपा से ही| भगवान इसे कभी नष्ट नहीं होने देंगे| मुझे तो उन्हीं पर आस्था है, किसी अन्य पर नहीं| ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२७ जून २०१८

No comments:

Post a Comment