महाशक्ति कुण्डलिनी और परमशिव का मिलन ही योग है .....
.
सिद्ध गुरु की आज्ञा से भ्रूमध्य में दृष्टी रखते हुए उसके बिलकुल पीछे आज्ञाचक्र पर ध्यान किया जाता है| गुरुकृपा से कुण्डलिनी स्वयं जागृत होकर हमें जगाती है| ध्यान की गहराई में कुण्डलिनी मूलाधार चक्र से जागृत होकर स्वतः ही विभिन्न चक्रों को भेदती हुई सुषुम्ना में विचरण करने लगती है| उसके लिए कोई प्रयास नहीं करने पड़ते| प्रयास करना पड़ता है सिर्फ गुरु की बताई हुई विधि से आज्ञाचक्र पर ध्यान और बीज मन्त्र के जाप पर| मन्त्र की शक्ति और गुरु की कृपा ही सारे कार्य करती है|
.
गुरु कृपा भी तभी होती है जब हमारे विचार और हमारा आचरण पवित्र होता है| विचारों और आचरण में पवित्रता के लिए भगवान के प्रति प्रेम जागृत कर उन्हें समर्पित होना पड़ता है, फिर सारा कार्य स्वतः ही होने लगता है| भगवान से प्रेम जागृत करना, विचारों में और आचरण में पवित्रता लाना .... यही हमारा कार्य है, यही साधना है| आगे का सारा कार्य भगवान की कृपा से स्वतः ही होने लगता है| हमारे विचार और हमारा आचरण पवित्र हों, व हमारे ह्रदय में भगवान् की पराभक्ति जागृत हो, यही भगवान से हमारी प्रार्थना है|
.
प्रकृति में कुछ भी निःशुल्क नहीं है| हर चीज का शुल्क देना पड़ता है| भगवान की कृपा भी मुफ्त में नहीं मिलती, उसकी भी कीमत चुकानी पड़ती है| वह कीमत है .... "हमारे ह्रदय का पूर्ण प्रेम और हमारे आचार-विचार में पवित्रता"|
.
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२३ जनवरी २०१८

हे प्रभु, सभी मनुष्यों के विचारों में अपनी आरोग्यकारी प्रेममय उपस्थिति प्रकट कर उनकी चेतना में छाये असत्य रूपी अन्धकार को दूर करो.
ReplyDeleteप्रकृति में कुछ भी निःशुल्क नहीं है| हर चीज का शुल्क देना पड़ता है|
ReplyDeleteभगवान की कृपा भी मुफ्त में नहीं मिलती, उसकी भी कीमत चुकानी पड़ती है|
वह कीमत है .... "हमारे ह्रदय का पूर्ण प्रेम और हमारे आचार-विचार में पवित्रता"|
परमशिव :--- समस्त सृष्टि ही भगवान शिव का नटराज के रूप में नृत्य है| निरंतर हो रहे ऊर्जा खण्डों का प्रवाह, परमाणुओं का सृजन और विसर्जन, भगवान नटराज का नृत्य है| मूल रूप से कोई पदार्थ है ही नहीं, सब कुछ ऊर्जा है| उस ऊर्जा के पीछे भी एक विचार है, और उस विचार के पीछे भी एक कल्याणकारी परम चेतना है| वह परम चेतना और उससे भी परे जो कुछ भी है वह परम शिव है|
ReplyDelete