Saturday 19 October 2019

वीर सावरकर अमर हैं और अमर रहेंगे ....

वीर सावरकर अमर हैं और अमर रहेंगे| भारत की स्वतंत्रता में उनका योगदान सबसे अधिक है| भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को प्रकाश में वे ही लाए जो क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्त्रोत बना| उन्हीं की प्रेरणा से नेताजी सुभाष बोस ने आजाद हिन्द फौज का गठन किया| जेल से वे एक विशेष उद्देश्य के लिए बाहर आए थे| उन्होनें देखा कि भारतीयों के पास न तो अस्त्र-शस्त्र हैं, और न ही उन्हें चलाना आता है| उन्होंने हजारों राष्ट्रवादी युवकों को सेना में भर्ती कराया ताकि वे अस्त्र-शस्त्र चलाना सीखें और समय आने पर उन अस्त्रों का मुँह अंग्रेजों की ओर ही कर दें| द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा ही हुआ| इस युद्ध ने अंग्रेज सेना की कमर तोड़ दी थी| भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेज अधिकारियों का आदेश मानने से मना कर दिया, और नौसेना में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह हुआ| इस से डर कर ही अंग्रेज भारत छोड़कर गए| जाते जाते वे भारत की सत्ता अपने एक मानसपुत्र को सौंप गए जिसने नेताजी सुभाष बोस, आजाद हिन्द फौज, और वीर सावरकर व भारतवर्ष का जितना अधिक अहित कर सकता था उतना किया| वीर सावरकर एक युगपुरुष जीवनमुक्त महान आत्मा थे जिन्होनें भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी स्वतंत्र इच्छा से ही इस धरा पर जन्म लिया|
.
वीर सावरकर ने खुद के लिए नहीं, बल्कि सारे बंदियों के लिए क्षमा-याचना की थी| इस समय देश में वीर सावरकर पर बहस चल रही है| झुठ की फैक्ट्री चलाने वालें अपनी आदत के अनुसार झूठ फैला रहे हैं| बार-बार एक साजिश के तहत यह झुठ फैलाया जाता है कि कालापानी जैसे सजा काटने वाले महान स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने अंग्रेजों से माफी थी| सच्चाई यह है वीर सावरकर ने अपने लिए नही ब्लकि अंडमान जेल में बंद सारे कैदियों के लिए माफी मांगी थी| अपनी पुस्तक "My Transporation Life" की पृष्ठ संख्या ६९, २१९, व २२० पर उन्होनें लिखा है कि वे इंदु भूषण नामक कैदी की आत्महत्या से इतने दुखी हो गये थें कि उन्होनें सारे कैदियों के लिए माफी याचिका लिख डाली थी|
 
भारत माता की जय ! वंदे मातरं !
१८ अक्तूबर २०१९

1 comment:

  1. मुझे वीर विनायक दामोदर सावरकर पर अभिमान है| उनसे बड़ा कोई स्वतन्त्रता सेनानी नहीं हुआ| उनके अथक प्रयासों से ही "भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम" प्रकाश में आया| यह ग्रंथ भारत के क्रांतिकारियों का संविधान था| क्रांतिकारियों को प्रेरणा इस पुस्तक से मिलती थी|
    .
    जब वे जेल में थे तव सावरकर के मन में यह विचार आया कि हम भारतीयों के पास न तो अस्त्र-शस्त्र हैं और न ही उन्हें चलाना आता है| उनका विचार था कि अधिक से अधिक भारतीय युवक अंग्रेजों से अस्त्र-शस्त्र चलाना सीखें, उन्हीं के अस्त्र लें, और उनका मुंह उन्हीं की ओर मोड़ दें| वे सशस्त्र क्रान्ति द्वारा अंग्रेजों को भारत से भगाना चाहते थे| तब उन्होने जेल से बाहर आने का निर्णय लिया|
    .
    उनको कुल ५० वर्ष के दो आजीवन कारावास सुना दिये गए थे| तब वह २८ साल के थे| अगर सावरकर वहाँ से जीवित लौटते तो ७८ साल के हो जाते| तब वह देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान और अधिक नहीं दे पाते| उनकी मंशा थी कि किसी तरह जेल से छूटकर देश के लिए कुछ किया जाए| १९२० में उनके छोटे भाई नारायण ने महात्मा गांधी से बात की थी और कहा था कि आप पैरवी कीजिए कि कैसे भी ये छूट जाएं| गांधी जी ने खुद कहा था कि आप बोलो सावरकर को कि वह एक याचिका भेजें अंग्रेज सरकार को, और मैं उसकी सिफारिश करूंगा| गांधी ने लिखा था कि सावरकर मेरे साथ ही शांति के रास्ते पर चलकर काम करेंगे तो इनको आप रिहा कर दीजिए|
    .
    ऐसे में याचिका की एक लाइन लेकर उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है| सावरकर को लेकर यह बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जाता है कि उन्होंने दया याचिका दायर कर अंग्रेजों से माफी मांगी थी| सच तो यह है कि ये कोई दया याचिका नहीं थी, ये सिर्फ एक याचिका थी| जिस तरह हर राजबंदी को एक वकील करके अपना मुकदमा लड़ने की छूट होती है उसी तरह सारे राजबंदियों को याचिका देने की छूट दी गई थी| वे एक वकील थे, उन्हें पता था कि जेल से छूटने के लिए कानून का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं|
    .
    द्वितीय विश्व युद्ध के समय उन्होने हजारों युवकों को सेना में भर्ती करवाया| नेताजी सुभाष बोस को आज़ाद हिन्द फौज गठित करने की प्रेरणा उन्हीं ने दी| द्वितीय विश्व युद्ध ने अंग्रेजों की कमर तोड़ दी थी| वीर सावरकर की योजना काम आई| सभी भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेज़ अधिकारियों के आदेश मानने बंद कर दिये| अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय नौसेना का विद्रोह हुआ और मुंबई के कोलाबा में अंग्रेज़ अधिकारियों को बंद कर उनके चारों ओर बारूद बिछा दी गई| अंग्रेज़ लोग आज़ाद हिन्द फौज से, क्रांतिकारियों से और विद्रोही भारतीय सिपाहियों से बहुत अधिक डर गए थे| इसी कारण उन्होने भारत छोडने का निर्णय लिया| जाते जाते वे भारत का जितना अधिक अहित कर सकते थे, उतना किया| यहाँ यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि वे शांतिपूर्ण तरीके से चरखे से डर कर नहीं गए थे|
    .
    वीर सावरकर की माँ ने बहुत बड़े पुण्य किए होंगे जो उनकी कोख से एक ऐसे महान बालक का जन्म हुआ| ऐसे महान बालक मधु-बालाओं (बार-बालाओं) के यहाँ पैदा नहीं होते| भारत माता की जय| वंदे मातरम् ||

    ReplyDelete