Friday 6 April 2018

समता का अधिकार हमें नहीं है .....

जब तक भारत में वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था है, समता का अधिकार हमें कभी भी नहीं मिल सकता| आरक्षण और तुष्टिकरण को बंद करने का साहस कोई भी राजनेता कभी भी नहीं कर पायेगा| हर राजनीतिक दल को सत्ता में रहने के लिए वोट चाहियें| आरक्षण और तुष्टिकरण के बिना भारत में वोट नहीं मिलते| राष्ट्रविरोधी शक्तियाँ शत्रु देशों के साथ मिलकर वर्गसंघर्ष और गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न कर देंगी| ये राष्ट्रविरोधी शक्तियाँ सत्ता पाने हेतु भारत पर विदेशी आक्रमण भी करवा सकती हैं|
.
इस आरक्षण के कारण सबसे अधिक पीड़ित तो ब्राह्मण वर्ग है| सबसे अधिक अत्याचार ब्राह्मणों पर ही हुए हैं| सनातन हिन्दू धर्म को नष्ट करने के लिए कुटिल अंग्रेज विद्वानों ने सबसे पहले ब्राह्मणों को नष्ट करने की योजना बनाई|
.
प्रथम चरण में भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के लिए गुरुकुलों पर प्रतिबन्ध लगा दिया, और ब्राह्मणों का सब कुछ छीनकर इतना निर्धन बना दिया गया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा देने में भी असमर्थ हो गए| फिर मेक्समूलर जैसे वेतनभोगी पादरियों की सहायता से हिन्दुओं के अनेक धर्मग्रंथों में, विशेषतः मनुस्मृति में इस तरह की मिलावट और परिवर्तन कर दिए गए कि भविष्य में हिन्दू सदा आपस में लड़ते ही रहें|
.
भारत पर आर्य आक्रमण का झूठा इतिहास रचा गया और एक झूठे इतिहास और झूठी कहानियों की रचना की गयी जिनमें यह बताया गया कि ब्राह्मणों ने अन्य जातियों पर अत्याचार किये| अन्य जातियों की दुर्दशा का जिम्मेदार ब्राह्मणों को बताया गया| इस झूठे इतिहास से जातिगत वैमनस्य उत्पन्न किया गया|
.
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की परिस्थितियों के कारण ही अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा| जाते जाते वे भारत की जितनी हानि कर सकते थे उतनी हानि कर गए, और सत्ता भी एक फर्जी पंडित हिन्दू नामधारी को दे गये जो एक काला अँगरेज़ था| वह हिन्दू भी नहीं था| उसने सनातन हिन्दू धर्म का बहुत बड़ा अहित किया|
.
अब सभी हिन्दुओं को संगठित होना पड़ेगा| विशेष कर के ब्राह्मणों को तो अपना उपजाति भेद मिटाकर अपने ब्राह्मणत्व को पुनर्जागृत कर शक्ति-संपन्न होना होगा| देश में कोई वर्ग-संघर्ष और गृह-युद्ध की परिस्थितियाँ उत्पन्न न हों, इसका ध्यान रखना होगा| भगवान निश्चित रूप से इस देश और धर्म की रक्षा करेंगे|
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
४ अप्रेल २०१८

No comments:

Post a Comment