Wednesday 14 December 2016

हमारे सांसद .......

यह लेख राष्ट्रहित में अति महत्वपूर्ण है जो सभी को पढना चाहिए |
कृपया इस लेख पर विचार अवश्य करें और इसे अधिक से अधिक फैलाएँ|
.
(1). हमारे देश के राजा सांसद हैं जो अत्यधिक वेतन, भत्ते, सुविधाएं और पेंशन आदि सब प्राप्त करते हैं| लोकसभा और राज्य सभा की सजीव कारवाई देख लीजिये कि वहाँ ये लोग क्या काम करते हैं| झूठे आरोप-प्रत्यारोप, शोरगुल, और संसद न चलने देने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं करते| आजकल संसद के किसी भी सदन में कुछ भी कारवाई नहीं हो रही है|
(2) राज्य सभा की कोई आवश्यकता नहीं है| इसे देशहित में बंद ही कर दिया जाए| इससे देश का बहुत अधिक मूल्यवान समय और रुपया बचेगा|
(3) इनको वेतन भत्ते आदि तभी तक मिलने चाहिएँ जब तक ये सांसद हैं, उसके बाद पेंशन नहीं मिलनी चाहिए| सेना में भी 20 वर्ष की नौकरी के बाद पेंशन मिलती है|
(4) इनको अपनी सेवानिवृति की योजना स्वयं बनानी चाहिए जैसे कि भारत के अन्य सामान्य व्यक्ति करते हैं|
इनको स्वयं अपना वेतन बढाने का अधिकार नहीं होना चाहिए|
.
(5) जो स्वास्थय लाभ योजना एक सामान्य आदमी के लिए है वे ही इनको मिलनी चाहिए| उससे अधिक नहीं|
.
(6) जिस दिन संसद में कोई कारवाई नहीं होती है उस दिन कोई वेतन-भत्ता नहीं मिलना चाहिए|
.
(7) जो नियम एक सामान्य नागरिक पर लागू होते हैं वे ही इन पर लागु हों|
किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति सांसद ना बनना चाहिए|
.
(8)सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष हो|
.
(9) गुटका, तम्बाखू और पाना-पराग आदि खाकर संसद में आने की अनुमति सासदों को नहीं होनी चाहिए|
.
(10) देश के सारे नियम इन पर लागू हों| किसी तरह की कोई छूट न हो|
.
देश की गरीब जनता कब तक इनका भार ढोएगी?
सांसद बनना एक सम्मान का देश की सेवा का कार्य है| जो देश की सेवा करना चाहते हैं वे ही सांसद बनें, अन्य नहीं|

No comments:

Post a Comment