Friday 12 August 2016

इस देश भारतवर्ष में रहने वाले सभी लोग हिन्दू ही हैं ..........

इस देश भारतवर्ष में रहने वाले सभी लोग हिन्दू ही हैं ..........
----------------------------------------------------------
हिंदुत्व ही इस देश की अस्मिता है| हिंदुत्व के बिना भारतवर्ष का कोई अस्तित्व ही नहीं है| यह शब्द सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता का प्रतीक है|
विभिन्न मतों और पंथों के लोग हैं उनकी पूजा पद्धति पृथक पृथक हो सकती है पर राष्ट्रीयता सबकी हिन्दू ही है|

मैं कई बार सऊदी अरब और मिश्र जा चुका हूँ| वहां के वीजा में भी भारत से आने वालों की राष्ट्रीयता 'हिन्दू' ही लिखते हैं, इंडियन नहीं| पूर्वी योरोप और रूस में भारत से आने वालों को इन्दो या हिंदो ही लिखते हैं| मध्य एशिया के सभी मुस्लिम देशों में सभी भारतीयों को हिन्दू ही बोलते हैं|
फिर भारत में हमें हिन्दू कहलाने में स्वयं को अपमानित और शर्मिन्दा क्यों महसूस होना चाहिए?
जो स्वयं को हिन्दू होने पर शर्मिंदा हो वे अपना DNA टेस्ट कराएंगे तो वे भारतीय ही सिद्ध होंगे, ना कि अँगरेज़ या अरब| हिंदुत्व सभी पंथों और पूजा पद्धतियों का सम्मान करता है| अपने मत या पंथ से किसी के विचार ना मिलने से औरों का नरसंहार नहीं करता|
वर्तमान में इराक और सीरिया में रहने वाले शिया, ईसाई, और यज़ीदियों का बिना रहम के जिस तरह नरसंहार हो रहा है, उन्हें ज़िंदा दफ़न भी किया जा रहा है, और उनकी महिलाओं को सरेआम नीलाम किया वैसा हिन्दू कहलाने वालों ने तो कभी नहीं किया, जब कि उनके साथ ऐसा ही भारत से पृथक हुए भागों में किया गया|
सभी को शुभ कामनाएँ| सभी का कल्याण हो| जय जननी, जय भारत|
ॐ नमः शिवाय | ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment