Monday 4 February 2019

क्या भगवान पर मेरा एकाधिकार है ?

क्या भगवान पर मेरा एकाधिकार है ?
जी हाँ ! निश्चित रूप से, भगवान पर मेरा एकाधिकार ही नहीं पूर्णाधिकार है| भगवान मेरे हृदय में ही हैं, अन्यत्र कहीं भी नहीं है| यह शत-प्रतिशत सत्य है| मैंने उन्हें सात-सात तालों के भीतर बंदी बना रखा है| उनको बाहर निकलने का कोई अन्य मार्ग नहीं है| बाहर वे अब आ ही नहीं सकते|
सारी सृष्टि ही मेरा हृदय है, सभी के हृदय मेरे ही हृदय हैं| जो कुछ भी परमात्मा का है वह मेरा भी है| यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है|
ॐ तत्सत्ॐ! ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
३ फरवरी २०१९

No comments:

Post a Comment