Wednesday, 11 February 2026

१४ फरवरी को आने वाले इस "वेलेंटाइन डे" से बड़ी बकवास और फालतू कोई अन्य चीज नहीं है ---

 १४ फरवरी को आने वाले इस "वेलेंटाइन डे" से बड़ी बकवास और फालतू कोई अन्य चीज नहीं है| इसके पहिले का एक सप्ताह जो वेलेंटाइन सप्ताह कहलाता है, ७ फरवरी से शुरू होता है, वह भी पूरा बकवास है| अधिकाँश बच्चों के माता-पिताओं को इसका ज्ञान नहीं है इसलिए उन्हें सतर्क करने के लिए यह लेख लिख रहा हूँ ताकि वे अपने बच्चों को सही दिशा दे सकें और बिगड़ने से रोकें| सबसे ज्यादा बिगड़ते हैं कान्वेंट स्कूलों के बच्चे और फिर अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों के बच्चे क्योंकि उनको वहाँ कोई अच्छे संस्कार नहीं मिलते| माता-पिताओं को चाहिए कि वे घर पर बच्चों को देशभक्ति और भगवान की भक्ति के संस्कार दें|

.
यह वेलेंटाइन तीसरी शताब्दी में रोम में एक ईसाई पादरी था जो लोगों के प्रेम-विवाह करवाता था जो उस समय नियम विरुद्ध थे| वहाँ के राजा क्लौडियस ने उसे इस दिन फांसी पर चढ़ा दिया, जिसकी याद में यह दिवस मनाया जाता है| भारत से इसका कोई लेना-देना नहीं है|
.
वेलेंटाइन सप्ताह ७ फरवरी से शुरू होता है| प्रेम-विवाह करने वाले आरम्भ के चार दिन दोस्ती करते हैं| पाँचवे दिन यानी ११ फरवरी को "प्रोमिज़ डे" मनाया जता है| इस दिन जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं जो कभी भी पूरा नहीं हो सकता| बच्चो, यह पढाई-लिखाई का समय है कोई फालतू के वादे करने और निभाने का नहीं| १२ फरवरी को "हग डे" यानि आलिंगन दिवस, और १३ फरवरी को "किस डे" यानि चुम्बन दिवस मनाते हैं| १४ फरवरी को वेलेंटाइन डे यानि वेलेंटाइन दिवस कहलाता है जिस दिन प्रेम विवाह करते हैं|
.
भारत के लिए यह एक सांस्कृतिक पतन है| इस कुसंस्कृति से कैसे बचें यह सोचना समाज के कर्णधारों का काम है| इसके पीछे एक उद्योग खडा हो गया है जो वेलेंटाइन दिवस के कार्ड और गिफ्ट बनाता है| अपने बच्चों को इस अपसंस्कृति से बचाकर रखें| भगवान आपकी सहायता करे|
हरि ॐ तत्सत् !
११ फरवरी २०१९

No comments:

Post a Comment