Thursday 27 May 2021

भगवान की भक्ति और हमारा आत्मबल ही हमारी रक्षा कर सकता है ---


.
भगवान का खूब ध्यान करें| हर प्रकार से अपनी सुरक्षा की व्यवस्था कर के रखें|
अगले चार-पाँच महीने मुझे लगता है कि शुभ नहीं हैं| अभी तो चीन द्वारा छेड़ा हुआ कोरोना जैविक विश्व युद्ध चल रहा है जो अस्त्र-शस्त्रों के प्रयोग पर कभी भी आ सकता है| कहीं यह आणविक युद्ध पर न आ जाए| लाशों के ढेर पर बैठकर चीन, रूस और अमेरिका क्या उत्सव मनायेंगे? ये ही देश है जो मानवता को नष्ट कर सकते हैं|
.
चीन और पाकिस्तान मिल कर भारत पर युद्ध थोप सकते हैं| पाकिस्तान तो अति शीघ्र ही भुखमरी और विखंडन का शिकार होने वाला है| चीन के उकसावे पर और भी अधिक खुल कर भारत से युद्ध प्रारंभ कर सकता है|
.
चीन की सेना भारत के सामने पारंपरिक युद्ध में नहीं टिक सकती| चीनी सैनिक एक तो इस लिए डरते हैं कि वे अपने परिवार के इकलौते पुरुष सदस्य हैं जिनके मरने पर उनका वंशनाश हो जाएगा| दूसरा उनका भोजन इतना अधिक आसुरी/राक्षसी है कि उनकी कामुकता अत्यधिक प्रबल है जिसके कारण उन में यौन विकृतियाँ बहुत अधिक हैं| अतः उनमें कोई नैतिक बल और साहस नहीं है| उनकी शक्ति उनके अणुबम ही हैं|
.
भारत की रक्षा हमारा आत्मबल, आस्तिकता, आस्था व निष्ठा करेगी|
ॐ तत्सत् ||
कृपा शंकर
२८ मई २०२०

No comments:

Post a Comment