Tuesday 7 January 2020

भारत एक हिन्दू राष्ट्र है क्योंकि यहाँ की संस्कृति हिन्दू है ....

भारत एक हिन्दू राष्ट्र है क्योंकि यहाँ की संस्कृति हिन्दू है| संस्कृति वह होती है जिसका जन्म संस्कारों से होता है| भारत एक सांस्कृतिक इकाई है| "देश" और "राष्ट्र"..... इन दोनों में बहुत अधिक अन्तर है| "देश" एक भौगोलिक इकाई है, और "राष्ट्र" एक सांस्कृतिक इकाई| भारतीय संस्कृति कोई नाचने-गाने वालों की संस्कृति नहीं है, यह हर दृष्टि से महान व्यक्तियों की संस्कृति है|
(१) हिन्दू कौन है ? :----
जिस भी व्यक्ति के अन्तःकरण में परमात्मा के प्रति प्रेम और श्रद्धा-विश्वास है, जो आत्मा की शाश्वतता, पुनर्जन्म, कर्मफलों के सिद्धान्त, व ईश्वर के अवतारों में आस्था रखता है, वह हिन्दू है, चाहे वह विश्व के किसी भी भाग में रहता है, या उसकी राष्ट्रीयता कुछ भी है| हिन्दू माँ-बाप के घर जन्म लेने से ही कोई हिन्दू नहीं होता| हिन्दू होने के लिए किसी दीक्षा की आवश्यकता नहीं है| स्वयं के विचार ही हमें हिन्दू बनाते हैं|
आध्यात्मिक रूप से हिन्दू वह है जो हिंसा से दूर है| मनुष्य के लोभ और राग-द्वेष व अहंकार ही हिंसा के जनक हैं| लोभ, राग-द्वेष और अहंकार से मुक्ति .... परमधर्म "अहिंसा" है| जो इस हिंसा (राग-द्वेष, लोभ व अहंकार) से दूर है वह हिन्दू है|
(२) हिन्दू राष्ट्र क्या है :----
हिन्दू राष्ट्र एक विचारपूर्वक किया हुआ संकल्प और निजी मान्यता है| हिन्दू राष्ट्र ऐसे व्यक्तियों का एक समूह है जो स्वयं को हिन्दू मानते हैं, जिन की चेतना ऊर्ध्वमुखी है, जो निज जीवन में परमात्मा को व्यक्त करना चाहते हैं, चाहे वे विश्व में कहीं भी रहते हों|
ॐ तत्सत् ॐ ॐ ॐ ||
कृपा शंकर
२९ दिसंबर २०१९

3 comments:

  1. मैं भगवान श्रीराम की वंदना करता हूँ जिन्होंने आतताइयों के विनाश के लिए हाथ में धनुष धारण कर रखा है| आतताइयों के लिए क्षमा का प्रावधान भारतीय संस्कृति में नहीं है| आतताइयों का पूरी तरह समूल विनाश करना ही होगा|
    .
    जिस तरह से इस्राइल ने फिलिस्तीन और सीरिया से गाज़ा-पट्टी और गोलन हाइट्स छीन लिए थे, वैसे ही भारत को भी कुछ करना ही पड़ेगा| भारत को चाहिए कि वह ननकाना साहिब को पाकिस्तान से छीन कर भारत में मिला ले| पाकिस्तान स्वयं पूरे विश्व के लिए एक छूत की बीमारी है, जिस को सदा के लिए मिटा देना पड़ेगा| अमेरिका और इस्राइल किसी को सबूत नहीं देते और कोई उन से मांगता भी नहीं है| ये 'भाईचारा', 'धर्मनिरपेक्षता', 'सहिष्णुता' 'गंगा-जमुनी' आदि आदि एक भ्रामक नाटक मात्र है जो हमारे साथ खेला जा रहा है| हम धर्म-परायण हैं, धर्म-निरपेक्ष (अधर्म-सापेक्ष) नहीं हो सकते|

    ReplyDelete
  2. परमात्मा से परमप्रेम, समर्पण और तदानुसार आचरण ही सत्य सनातन धर्म है| हम अपने धर्म का पालन करें|

    रात्रि में सोने से पूर्व भगवान का खूब गहरा ध्यान कर निश्चिन्त हो जगन्माता की गोद में सो जाएँ| प्रातःकाल परमात्मा का चिंतन करते हुए ही उठें| दिन का प्रारम्भ परमात्मा के ध्यान से ही करें| पूरे दिन परमात्मा का अनुस्मरण करते रहें| कुसंग का सर्वदा त्याग, सत्संग और प्रेरणास्पद सद्साहित्य का स्वाध्याय करते रहें| अपने विचारों का ध्यान रखें| हम जो कुछ भी हैं वह अपने अतीत के विचारों से हैं| हम भविष्य में वही होंगे जैसे वर्त्तमान में हमारे विचार हैं|
    ॐ तत्सत् ॐ ॐ ॐ || ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ||

    ReplyDelete
  3. भारत एक सांस्कृतिक इकाई है| यहाँ की संस्कृति हिन्दू संस्कृति है, इसलिए यह हिन्दू राष्ट्र है| "देश" और "राष्ट्र"..... इन दोनों में बहुत अधिक अन्तर है| "देश" एक भौगोलिक इकाई है, और "राष्ट्र" एक सांस्कृतिक इकाई है|
    हिन्दुत्व :----
    जिस भी व्यक्ति के अन्तःकरण में परमात्मा के प्रति प्रेम और श्रद्धा-विश्वास है, जो आत्मा की शाश्वतता, पुनर्जन्म, कर्मफलों के सिद्धान्त, व ईश्वर के अवतारों में आस्था रखता है, वह हिन्दू है, चाहे वह विश्व के किसी भी भाग में रहता है, या उसकी राष्ट्रीयता कुछ भी है| हिन्दू माँ-बाप के घर जन्म लेने से ही कोई हिन्दू नहीं होता| हिन्दू होने के लिए किसी दीक्षा की आवश्यकता नहीं है| स्वयं के विचार ही हमें हिन्दू बनाते हैं|
    आध्यात्मिक रूप से हिन्दू वह है जो हिंसा से दूर है| मनुष्य के लोभ और राग-द्वेष व अहंकार को ही मैं हिंसा मानता हूँ| लोभ, राग-द्वेष और अहंकार से मुक्ति .... परमधर्म "अहिंसा" है| जो इस हिंसा (राग-द्वेष, लोभ व अहंकार) से दूर है वह हिन्दू है|
    हिन्दू राष्ट्र :----
    एक विचारपूर्वक किया हुआ संकल्प और निजी मान्यता है| हिन्दू राष्ट्र ऐसे व्यक्तियों का एक समूह है जो स्वयं को हिन्दू मानते हैं, जिन की चेतना ऊर्ध्वमुखी है, जो निज जीवन में परमात्मा को व्यक्त करना चाहते हैं, चाहे वे विश्व में कहीं भी रहते हों|
    ॐ तत्सत् ॐ ॐ ॐ ||

    ReplyDelete