Wednesday, 24 September 2025

रूस के विरुद्ध बहुत अधिक दुष्प्रचार करवाया जा रहा है।

 रूस के विरुद्ध बहुत अधिक दुष्प्रचार करवाया जा रहा है। पहले उकराइन (Ukraine) की निर्वाचित सरकार को अमेरिकी षड़यंत्र और आर्थिक सहयोग से गिरवाया गया। फिर अमेरिका के सहयोग से एक नशेड़ी विदूषक (Joker) झेलेंस्की को वहाँ का राष्ट्रपति बनवाकर उकराइन में रूसी मूल के नागरिकों का नर-संहार आरंभ करवाया गया। रूसी मूल के छोटे-छोटे बालकों की हत्या भी उकराइन की अजोव बटालियन द्वारा बड़ी क्रूरता से की गई। रूस में शरणार्थियों की बाढ़ सी आ गई थी।

.
क्रीमिया का इतिहास मैंने लिख कर पिछले लेखों में प्रस्तुत किया है। यह भी लिखा है कि किन परिस्थितियों में रूस को उकराइन के दोनेत्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र सार्वभौमिक देशों के रूप में मान्यता दी गई। यह सब कर के ही रूस ने बाध्यता में विवश होकर यह सीमित युद्ध आरंभ किया।
.
अब रूस के उद्देश्यों की पूर्ति हो गई है। वह इस युद्ध को समाप्त करना चाहता है। लेकिन NATO ऐसे नहीं होने दे रहा है। अगर रूस को अधिक दबाया गया तो आणविक युद्ध भी हो सकता है।
ॐ तत्सत् !!
कृपा शंकर
२४ सितंबर २०२२

No comments:

Post a Comment