Monday 10 June 2019

पृथ्वी पर नर्क .....

पृथ्वी पर नर्क .....
.
यह सत्य है कि इसी पृथ्वी पर कई ऐसे स्थान हैं जो साक्षात् नर्क हैं| कुछ तो ऐसे देश भी हैं जहाँ जन्म लेना और रहना ही नर्क की सजा है| सार्वजनिक रूप से किसी देश को नर्क बताना अनुचित है अतः मैं ऐसे देशों के नाम नहीं लिखूँगा|
.
कुछ देशों में ऐसे स्थान हैं जो वास्तव में नर्क हैं| उनके बारे में सार्वजनिक चर्चा हो सकती है| कई ऐसे पर्यटकों ने जिन्होनें पूरे विश्व की यात्रा की है, पृथ्वी पर दस ऐसे स्थानों के बारे में लिखा है जो वास्तव में नर्क के द्वार हैं| ऐसा ही एक स्थान "डानाकिल डिप्रेशन" है जो उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया के अफ़ार इलाक़े में समुद्र तल से लगभग एक-सौ मीटर नीचे है| यह विश्व का सबसे अधिक गर्म और सूखा स्थान है| यहाँ का तापमान ५० से ५५ डिग्री सेल्सियस के आसपास या अधिक ही रहता है फिर भी लोग यहाँ रहते हैं| यहाँ वर्षा नहीं के बराबर होती है| यहाँ भूमिगत एक ज्वालामुखी है जहाँ से गर्म पानी के झरने निकलते हैं जो गर्मियों में सूख जाते हैं| वे सूखे हुए झरने नमक की एक चट्टान बन जाते हैं| वह नमक बिलकुल सैंधे नमक जैसा होता है| उस नमक की चट्टान को तोड़कर बेचना ही यहाँ के लोगों का व्यवसाय है जिस की आय पर ये जीवित रहते हैं| यहाँ से सबसे पास मेकेले नाम का एक नगर है, जहाँ पर ये लोग गधों और ऊंटों पर नमक लाद कर बेचने लाते हैं| इस नगर तक गधों और ऊँट पर यात्रा करने में पांच-सात दिन लग जाते हैं|
.
दूसरे देशों से यहाँ आने लोग इसे नर्क का द्वार कहते हैं|
कभी समय मिला तो इसी पृथ्वी पर नर्क के अन्य नौ द्वारों के बारे में भी लिखूंगा|
कृपा शंकर
६ जून २०१९

No comments:

Post a Comment