आज रात्रि को मैं पूर्ण प्रयास करूंगा कि आज की पूरी रात्री परमात्मा के ध्यान में ही व्यतीत हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में एक दिन ईसा मसीह के सारे अनुयायी -- सत्य-सनातन-धर्म को अपना लेंगे। यह प्रक्रिया आरंभ भी हो गई है। भारत की सबसे अधिक हानि भी उन्हीं लोगों ने की है।
.
मराठा सेनाओं ने मुगलों व अन्य सभी मुस्लिम शासकों को परास्त कर सारे भारत पर अधिकार कर हिन्दू पद पादशाही की स्थापना कर दी थी, लेकिन अंग्रेजों ने धोखे से उन्हें हराकर भारत की सत्ता पर अपना अधिकार कर लिया। भारत की सत्ता अंग्रेजों ने मराठों से ली थी, न कि मुस्लिम शासकों से। पंजाब में सिक्खों की रक्षा मराठा सेनापति रघुनाथ राव ने की थी। सन १७५८ में अहमद शाह अब्दाली के आक्रमण के बाद सिखों की स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। मराठा सेना झांसी से बंगाल की ओर अपने विजय अभियान पर जा रही थी, लेकिन सिक्खों के मार्मिक अनुरोध के पश्चात पंजाब की ओर मुड़ गयीं और पंजाब पहुंच कर वहाँ के अफगान शासकों को हराया। रघुनाथ राव ने तैमूर शाह (अब्दाली के पुत्र) को पंजाब से बाहर खदेड़ा। उन्होंने स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) का पुनर्निर्माण करवाया, जो अफगानों द्वारा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस अभियान से मराठों ने अटक तक अपना प्रभाव बढ़ाया।
.
भारत को प्रेमपूर्वक हम "भारत माता" कहते हैं। अपने द्वीगुणित परम वैभव के साथ भारत माता -- अखंडता के सिंहासन पर बिराजमान होगी। सम्पूर्ण भारत से असत्य और अंधकार की शक्तियाँ पराभूत होंगी। हर हर महादेव !! महादेव महादेव महादेव !!
ॐ तत्सत् !! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२४ दिसंबर २०२५
No comments:
Post a Comment