Wednesday 9 May 2018

भारत की भौगोलिक स्थिति और तूफ़ान ......

भारत की भौगोलिक स्थिति और तूफ़ान ......
.
विश्व में भारत की भौगोलोक स्थिति और जलवायु सर्वश्रेष्ठ है| यहाँ सब से कम तूफ़ान आते हैं| अंग्रेजी में तीन शब्द हैं .... टाइफून, हरिकेन व साइक्लोन| इनमें अंतर बताता हूँ| जब प्रशांत महासागर में व उसके तटीय क्षेत्रों में तूफ़ान आता है तो उसे टाइफून कहते हैं, अटलांटिक महासागर में हरिकेन, व हिन्द महासागर में साइक्लोन|
भारत में सबसे कम तूफ़ान आते हैं ....साल में अधिक से अधिक तीन-चार बार और वे भी इतने शक्तिशाली नहीं होते|
.
तूफ़ान ही देखने हैं तो सर्दियों में प्रशांत महासागर में फिलिपाईन्स के लुज़ॉन द्वीप के उत्तर-पूर्व में, ताइवान के दक्षिण-पूर्व में, और जापान के पूर्वी तट पर देखिये| एक के बाद एक तूफानों की श्रुंखला आती है और वे तूफ़ान भारत में आने वाले तूफानों से चार-पाँच गुना अधिक शक्तिशाली और भयंकर होते हैं|

.
सर्दियों में अटलांटिक महासागर में भी फ्लोरिडा से सान-जुआन और बरमूड़ा के बीच का क्षेत्र बहुत अशांत रहता है| और भी अनेक क्षेत्र हैं जहाँ बहुत तूफ़ान आते हैं| भूमध्य रेखा से नीचे की तो मैंने अभी तक बात ही नहीं की है| इन सब क्षेत्रों में प्रकृति के विकरालतम रूपों का थोड़ा थोड़ा दर्शन मैनें भी प्रत्यक्ष रूप से किया है|

.
भारत में बवंडर यानी टोर्नेडो भी हल्का-फुल्का सा कई वर्षों में एक बार आता है, जब की उत्तरी अमेरिका के उत्तर में तो हर साल कई महाविनाशाकारी टोर्नेडो आते हैं| बवंडर को हाथीसूंड भी कहते हैं|
.
भूमध्य रेखा से ऊपर यानि उत्तरी गोलार्ध में ये तूफ़ान वामावर्त यानि counter-clockwise व भूमध्य रेखा से नीचे यानि दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त यानि clockwise रूप से घूमते हैं|
.
हम भाग्यशाली हैं की हमने ऐसे देश में जन्म लिया है जहाँ की जलवायु और मौसम विश्व में सर्वश्रेष्ठ है|

ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
८ मई २०१८

No comments:

Post a Comment