Monday, 19 March 2018

आध्यात्मिक रंगों से होली .....

बचपन से आज तक हमारे परिवार में हम लोग तो होली के दिन भगवान नृसिंह की पूजा और भक्त प्रहलाद कि जय जयकार करते आये हैं| पर एक आध्यात्मिक रंगों की होली भी है जिसका आनंद हमें लेना चाहिए|
फागुन के दिन चार रे
होली खेलो मना रे
बिन करताल पखावज बाजे
रोम रोम रमिकार रे
बिन सुरताल छतिसौं गाँवे
अनहद की झंकार रे
होली खेलो मना रे
.
होली का त्योहार वास्तव में भक्ति का पर्व है| यह भक्त प्रहलाद की आस्था के विजय का दिन है| होलिका ... अभक्ति की, और प्रहलाद ... भक्ति के प्रतीक हैं|
होलिका- दहन .... काम-दहन (काम वासनाओं का दहन) है| अपने अंतर में होली की अग्नि जलाकर उसमें क्षुद्र सांसारिक वासनाओं का दमन, आध्यत्मिक उन्नति के पथ पर बढ़ना है| बाहर का होलिका दहन तो मात्र प्रतीकात्मक है|
.
भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से जिस तरह से कामदेव को भस्म कर दिया था, उसी तरह से अपने अंतर की वासनाओं को नष्ट कर, झूठे अहंकार और शत्रुता को भुलाकर हमें एक-दुसरे को गले लगाना चाहिए| यह प्रेम कि अभिव्यक्ति है|
.
होली के बारे में एक किंवदन्ती है कि होलिका नाम की राक्षसी किसी गाँव में घुसकर मासूम बच्चों को आतंकित करती थी अतः सब ने अग्नि जलाकर उसे गाँव से बाहर खदेड़ दिया| धूलपूजन (धुलंडी) देवताओं की मारक शक्ति का आवाहन है|
.
हमें (जीव को) अपने आध्यात्मिक रंगों से (यानि पूर्ण भक्ति से) ठाकुर जी (परमात्मा) के साथ ही होली खेनी चाहिए|

आप सब को आने वाले होली के पर्व की अभी से शुभ कामनाएँ|
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
२० मार्च २०१६

No comments:

Post a Comment