Friday 2 June 2017

गुरु चरणों में आश्रय और गुरु दक्षिणा ----

गुरु चरणों में आश्रय और गुरु दक्षिणा ----
 .
तत्व रूप में गुरु सब नाम-रूपों से परे हैं| अंततः वे एक अनुभूति हैं, परम ज्योतिर्मय कूटस्थ अक्षर परब्रह्म हैं| वे सब प्रकार के अन्धकार का नाश करते हैं| वे ही इस देहरूपी नौका के कर्णधार हैं|
सहस्त्रार में उनका निरंतर ध्यान ही सर्वश्रेष्ठ गुरु-दक्षिणा है|
सहस्त्रार में उनकी चेतना में निरंतर बने रहना ही गुरु-चरणों में आश्रय है|
 .
गुरु ॐ ! गुरु ॐ ! गुरु ॐ ! गुरु ॐ ! गुरु ॐ ! गुरु ॐ !

No comments:

Post a Comment