Saturday 29 May 2021

'सिद्धि' शब्द का अर्थ .....

 'सिद्धि' शब्द का अर्थ .....

मैंने एक स्थान पर 'सिद्धि' शब्द का प्रयोग जिस अर्थ में किया, अनेक लोगों ने उस का प्रतिवाद किया| उन सब को बताना चाहता हूँ कि ..... 'सिद्धि' का शाब्दिक अर्थ है - 'पूर्णता', 'प्राप्ति', 'सफलता' आदि। यह शब्द महाभारत में मिलता है। पंचतंत्र में कोई असामान्य कौशल या क्षमता अर्जित करने को 'सिद्धि' कहा गया है। मनुस्मृति में इसका प्रयोग 'ऋण चुकता करने' के अर्थ में हुआ है। योगदर्शन में महर्षि पातंजलि ने आठ सिद्धियाँ बताई हैं .... अणिमा. महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व| भगवत पुराण में भगवान श्रीकृष्ण ने दस सिद्धियाँ बताई हैं..... अनूर्मिमत्वम्, दूरश्रवण, दूरदर्शनम्, मनोजवः, कामरूपम्, परकायाप्रवेशनम्, स्वछन्द मृत्युः, देवानां सह क्रीडा अनुदर्शनम्, यथासंकल्पसंसिद्धिः और आज्ञा अप्रतिहता गतिः| !! इति !!

No comments:

Post a Comment