ब्राह्मी स्थिति क्या है ?.....
-----------------------
गीता में भगवान श्रीकृष्ण ब्राह्मी स्थिति के बारे में कहते हैं ....
"एषा ब्राह्मी स्थितिः पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति| स्थित्वाऽस्यामन्तकालेऽपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति||२:७२||
अर्थात् हे पार्थ, यह ब्राह्मी स्थिति है जिसे प्राप्त कर पुरुष मोहित नहीं होता| अन्तकाल में भी इस निष्ठा में स्थित होकर ब्रह्मनिर्वाण (ब्रह्म के साथ एकत्व) को प्राप्त होता है||
.
यह अवस्था ब्रह्म में होनेवाली स्थिति है| यह सर्व कर्मों का संन्यास कर के केवल ब्रह्मरूप से स्थित हो जाना है| इस स्थिति को पाकर मनुष्य फिर मोहको प्राप्त नहीं होता| इस ब्राह्मी स्थिति में स्थित होकर मनुष्य ब्रह्म में लीनता रूप मोक्ष का लाभ प्राप्त करता है| अब प्रश्न यह है कि यह स्थिति कैसे प्राप्त हो सकती है? इस पर विचार करें| योगिराज श्यामाचरण लाहिड़ी के अनुसार यह क्रिया की परावस्था है| मेरे विचार से यह कूटस्थ चैतन्य से भी उच्चतर स्थिति है| यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए |

ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
१९ दिसंबर २०१८
.
पुनश्चः ---- इस से पूर्व भगवान ने कहा है जिस पर भी विचार करें ......
आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत् ।
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥ (७०)
भावार्थ : जिस प्रकार अनेकों नदियाँ सभी ओर से परिपूर्ण, दृड़-प्रतिष्ठा वाले समुद्र में समुद्र को विचलित किए बिना ही समा जाती हैं, उसी प्रकार सभी इच्छायें स्थित-प्रज्ञ मनुष्य में बिना विकार उत्पन्न किए ही समा जाती हैं, वही मनुष्य परम-शान्ति को प्राप्त होता है, न कि इन्द्रिय सुख चाहने वाला। (२:७०)
विहाय कामान्यः सर्वान्पुमांश्चरति निःस्पृहः ।
निर्ममो निरहंकारः स शान्तिमधिगच्छति ॥ (२:७१)
भावार्थ : जो मनुष्य समस्त भौतिक कामनाओं का परित्याग कर इच्छा-रहित, ममता-रहित और अहंकार-रहित रहता है, वही परम-शांति को प्राप्त कर सकता है। (२:७१)

मेरे विचार से वेदान्त दर्शन की उच्चतम स्थिति ही 'ब्राह्मी स्थिति' है,
ReplyDeleteजिसका उल्लेख गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने किया है.
गुरुकृपा से वेदांत-वासना घर कर रही है,
ReplyDeleteऔर अन्य सब वासनाएँ तिरोहित हो रही हैं.
ॐ श्रीगुरवे नमः
ब्राह्मी स्थिति .....
ReplyDeleteगीता में भगवान कहते हैं ....
"एषा ब्राह्मी स्थितिः पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति| स्थित्वास्यामन्तकालेऽपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति||२:७२||
ब्राह्मी स्थिति ब्रह्ममें होनेवाली स्थिति है, अर्थात् सर्व कर्मोंका संन्यास करके केवल ब्रह्मरूप से स्थित हो जाना है| हे पार्थ इस स्थितिको पाकर मनुष्य फिर मोहित नहीं होता अर्थात् मोहको प्राप्त नहीं होता| अन्तकाल में भी इसमें स्थित होकर मनुष्य ब्रह्ममें लीनतारूप मोक्ष यानि भगवद्प्राप्ति करता है|
किन्हीं ब्रह्मनिष्ठ श्रौत्रीय आचार्य के चरणों में बैठ कर इसका ज्ञान प्राप्त करें|
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ! ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!