Wednesday, 18 March 2026

आजकल ब्राह्मणों पर हो रहे प्रहार वास्तव में सनातन धर्म पर प्रहार हैं ---

आजकल ब्राह्मणों पर हो रहे प्रहार वास्तव में सनातन धर्म पर प्रहार हैं। ब्राह्मणों की संस्था यदि नष्ट हो गयी तो सनातन धर्म भी नष्ट हो जाएगा। सनातन धर्म यानि हिन्दुत्व को जो नष्ट करना चाहते हैं, वे हैं -- ईसाईयत, इस्लाम, मार्क्सवाद, पूरी पश्चिमी सभ्यता, नास्तिकतावाद और आधुनिकतावाद।

.
पेरियार के अनुयायियों द्वारा तमिलनाडु से सारे ब्राह्मण भगा दिये गये थे, आज बंगाल से भगाये जा रहे हैं। तमिलनाडु की सरकार हिन्दुत्व को ही एक छूत की बीमारी बता रही है। कांग्रेस तो ब्राह्मणद्रोही थी ही, वर्तमान भाजपा सरकार भी ब्राह्मणद्रोही हो गयी है। भाजपा के सबसे अधिक समर्थक ही ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य वर्ग हैं।
लेकिन सनातन धर्म को भगवान नष्ट नहीं होने देंगे। सनातन धर्म भारत की अस्मिता है। जितने प्रहार उस पर हो रहे हैं, उसका दस लाखवां भाग जितना आक्रमण भी किसी अन्य सभ्यता पर होता तो वह सभ्यता अब तक नष्ट हो गयी होती।
.
भारत के हिन्दू समाज में ब्राह्मण सबसे अधिक कमजोर, दरिद्र और अति पिछड़ा वर्ग है। सबसे अधिक गरीबी ब्राह्मणों में है। उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें नष्ट करना भी सबसे आसान है, क्योंकि धर्मशिक्षा के अभाव में वे दिशाहीन हो गये हैं।
कृपा शंकर
८ फरवरी २०२६

No comments:

Post a Comment