कृष्ण जन्म से पूर्व जैसे कंस को श्रीकृष्ण जन्म का भय लग रहा था, वैसे ही आज के सेकुलरों को हिन्दू-पुनरोत्थान का भय लग रहा है| हमें सारा झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है| भारत में अनेक महान राजा हुए और अनेक महान राजवंश हुए हैं जैसे मौर्य, गुप्त, पांडियन, चोल, सातवाहन, पल्लव, कदंब, चालुक्य, राष्ट्रकुट, यादव, विजयनगर, वड्डियार, भोसले आदि आदि| पर हमारा इतिहास आज केवल तुघलक, खिलजी, घोरी, बाबर, अकबर, जहांगीर, औरंगजेब तथा उसके पश्चात अंग्रेजों तक ही सीमित है| हमें जान-बूझकर ऐसा झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है जिस से हीनता का बोध हो|
Wednesday, 4 June 2025
कृष्ण जन्म से पूर्व जैसे कंस को श्रीकृष्ण जन्म का भय लग रहा था, वैसे ही आज के सेकुलरों को हिन्दू-पुनरोत्थान का भय लग रहा है|
भारत की आत्मा धर्म है, पर धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मान्यताप्राप्त विद्यालयों में हमें अपना धर्म पढ़ाने की छूट नहीं है| असत्य अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है| सत्य की निश्चित रूप से विजय होगी| भारत अपने द्वीगुणित परम वैभव को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा| ॐ ॐ ॐ !!
५ जून २०१८
यथार्थ में हमारा एकमात्र शाश्वत सम्बन्ध परमात्मा से है, अन्य किसी से भी नहीं।
यथार्थ में हमारा एकमात्र शाश्वत सम्बन्ध परमात्मा से है, अन्य किसी से भी नहीं।
.
(जिन्हें इसी जीवन में मोक्ष चाहिए, उनके लिए गीता के आठवें अध्याय "अक्षरब्रह्मयोग" को समझना बहुत आवश्यक है। इस अध्याय को बहुत अच्छी तरह से समझकर उपासना करने से इसी जीवन में भगवान की प्राप्ति हो सकती है।) परमात्मा के अतिरिक्त अन्य किसी भी विषय पर चिंतन मेरे लिए अत्यंत दुखद है। मेरा एकमात्र सुख परमात्मा है। परमात्मा के अतिरिक्त मैं कुछ सोचना भी नहीं चाहता। अनात्म चिंतन बड़ा दुखद है।
.
हमारा एकमात्र शाश्वत सम्बन्ध भगवान से है, अन्य किसी से भी नहीं। जब हमारा जन्म इस मनुष्य शरीर में हुआ था, तब जन्म से पूर्व, भगवान ही हमारे साथ थे। इस शरीर की मृत्यु के पश्चात भी भगवान ही हमारे साथ रहेंगे। जन्म लेने पर भगवान का ही प्रेम हमें माता-पिता के माध्यम से मिला। भाई-बहिन, सभी संबंधियों, और सभी मित्रों के माध्यम से जो भी प्रेम हमें मिला वह भगवान का ही प्रेम था; अन्य सब एक माध्यम थे। हमारा अस्तित्व भगवान का ही एक संकल्प या उन के मन की एक कल्पना मात्र है। कोई अपना पराया नहीं है। गुरु-शिष्य का सम्बन्ध भी भगवान से ही सम्बन्ध है। गुरू भी एक निश्चित भावभूमि तक ले जा कर छोड़ देता है, आगे की यात्रा तो स्वयं को ही करनी पड़ती है। फिर न कोई गुरु है और न कोई शिष्य, एकमात्र भगवान ही सब कुछ हैं। सारे सम्बन्ध एक भ्रम मात्र हैं।
.
हमारा अस्तित्व भगवान की ही एक अभिव्यक्ति है। वे ही इस देह को जीवंत रखे हुए हैं, वे ही इस हृदय में धड़क रहे हैं, वे ही इन आंखों से देख रहे हैं, इन हाथ-पैरों से वे ही सारा कार्य कर रहे हैं। हमारा पृथक अस्तित्व एक माया और भ्रम है। हमारा एकमात्र लक्ष्य सिर्फ उन के परमप्रेम की अभिव्यक्ति और उन में समर्पण है।
.
जो भी हमें उन की चेतना से दूर ले जाए वह कुसंग है जो सर्वदा त्याज्य है। जो उन का प्रेम हमारे में जागृत करे वह सत्संग है। जब हमें भूख लगती है, तब भोजन तो स्वयं को ही करना पड़ता है। दूसरे का किया भोजन हमारा पेट नहीं भर सकता। वैसे ही स्वाध्याय, सत्संग और साधना तो स्वयं को ही करनी होगी। प्रभु के प्रेम में निरंतर डूबे रहना ही सत्संग है, और प्रभु को विस्मृत करना कुसंग है।
.
श्रीमद्भगवद्गीता के "अक्षरब्रह्मयोग" में भगवान का निर्देश है कि निरंतर हर समय, अंत समय तक उनका ही स्मरण रहे --
"अधिभूतं क्षरो भावः पुरुषश्चाधिदैवतम्।
अधियज्ञोऽहमेवात्र देहे देहभृतां वर॥८:४॥"
"अंतकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम् ।
यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः॥८:५॥"
"यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् ।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः॥८:६॥"
"तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युद्ध च।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयम्॥८:७॥"
"अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना।
परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन्॥८:८॥"
"कविं पुराणमनुशासितार-मणोरणीयांसमनुस्मरेद्यः।
सर्वस्य धातारमचिन्त्यरूप-मादित्यवर्णं तमसः परस्तात्॥८:९॥"
"प्रयाणकाले मनसाऽचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव।
भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम्॥८:१०॥"
सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च।
मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्॥८:१२॥"
ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्।
यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्॥८:१३॥"
(उपरोक्त श्लोकों का अर्थ और भाष्य का स्वाध्याय आप अपनी श्रद्धानुसार अपने समय में पूर्ण एकाग्रता से कीजिये)
.
मुझे तो पूरी श्रद्धा और विश्वास है कि भगवान ही हर समय मुझे याद करेंगे, इस देह के अंतकाल में भी। यह जीवन उन्हीं का है, यह देह भी उन्हीं की है, जो जला कर भस्म कर दी जाएगी, लेकिन मैं तो उनके हृदय में ही निरंतर सदा रहूँगा।
.
"वायुरनिलममृतमथेदं भस्मांतं शरीरम्।
ॐ क्रतो स्मर कृतं स्मर क्रतो स्मर कृतं स्मर॥" (ईशावास्योपनिषद मंत्र १७)
.
भगवान हैं, इसी समय हैं, हर समय हैं, यहीं पर हैं, सर्वत्र हैं, मेरे समक्ष हैं, हर समय मेरे साथ हैं। उन की असीम कृपा सब पर निरंतर बनी रहे।
ॐ तत्सत् ! ॐ ॐ ॐ !!
कृपा शंकर
५ जून २०२३
क्या "ईश्वर", "गॉड" और "अल्लाह" एक है? ---
मेरी समझ से तो बिलकुल भी नहीं। ईश्वर, अल्लाह और गॉड - में कोई समानता नहीं है। ये तीनों बिल्कुल अलग-अलग हैं। सिर्फ़ हिन्दू दृष्टिकोण ही इन्हें एक मान सकता है, अन्य कोई नहीं। इनमें कोई समानता है तो विद्वान मनीषी मुझे अपना ज्ञान दें। मैं आभारी रहूँगा।
.
(१) ईश्वर -- एक सर्वव्यापी सत्ता है जो सृष्टि के कण-कण में है। ईश्वर ने स्वयं को ही इस सृष्टि के रूप में व्यक्त किया है। वह हम सब के हृदय में रहता है। ईश्वर को ही भगवान और परमात्मा आदि कहते हैं। गीता में भगवान कहते हैं --
"ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति।
भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारूढानि मायया॥१८:६१॥"
अर्थात् - हे अर्जुन (मानों किसी) यन्त्र पर आरूढ़ समस्त भूतों को ईश्वर अपनी माया से घुमाता हुआ (भ्रामयन्) भूतमात्र के हृदय में स्थित रहता है॥
योगसूत्र के अनुसार - "क्लेशकर्मविपाकाशयैरपरामृष्टः पुरुषविशेष ईश्वरः"।
अर्थात् क्लेष, कर्म, विपाक और आशय से अछूता (अप्रभावित) वह विशेष पुरुष ईश्वर है।
पुरुष शब्द का प्रयोग भगवान विष्णु के लिए किया जाता है, क्योंकि वे इस पुर यानि सम्पूर्ण विश्व और सभी प्राणियों के भीतर शयन कर रहे हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पहला शब्द ही विश्व है। भगवान विष्णु ही पुरुषोत्तम कहलाते हैं। वे ही ईश्वर हैं।
.
(२) अल्लाह -- इस्लाम का मूल मंत्र - "ला इलाह इल्ल अल्लाह मुहम्मद उर रसूल अल्लाह" है, अर्थात अल्लाह के सिवा कोई माबूद नही है, और मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) उनके आखरी रसूल (पैगम्बर)हैं। अल्लाह शब्द अरबी भाषा के दो शब्दों अल+इलाह से मिलकर बना है। कुरान की शुरूआत होतीं है "बिस्मिल्लाह हि रहमानो रहीम" अर्थात अल्लाह के नाम से शुरू करता हूँ जो दयालु और कृपाशील है"। अल्लाह शब्द अपने आप में अलग है। इसका कोई अनुवाद नहीं हो सकता। अल्लाह सर्वव्यापी नहीं है। वह सातवें आसमान से एक तख्त पर बैठकर सृष्टि का संचालन करता है और इंसाफ करता है। जो उस के आखिरी रसूल में ईमान लाते हैं, उनके प्रति वह बहुत दयालू है, और जो उस के आखिरी रसूल में ईमान नहीं लाते, उनके प्रति वह बहुत क्रूर है।
.
(३) गॉड - भी सातवें आसमान में बैठा है। वह सारी दुनिया का सम्राट है। परंतु वह सारी दुनिया में व्याप्त नहीं है। उसने छह दिन में दुनिया बनाई और सातवें दिन आराम से सोया। करोड़ों वर्ष पुरानी सृष्टि में करोड़ों वर्ष के पश्चात एक प्रेतात्मा के जरिये एक कुमारी स्त्री से अपना इकलौता बेटा पैदा किया, जिसका नाम है यीशु। जो उसमें आस्था लाता है, उसे स्वर्ग मिलता है, अन्य सब को नर्क, चाहे वे कितने भी भले व्यक्ति हों।
.
दूसरा सबसे बड़ा झूठ है कि सारे Religions एक हैं, और सबकी शिक्षाएँ भी एक हैं। मुझे तो किन्हीं में भी कोई एकता दिखाई नहीं दी। जो सब Religions/मज़हबों और उनकी शिक्षाओं को एक मानते हैं, वे या तो एकदम अज्ञानी हैं, या घोर कुटिल धूर्त।
.
आप सब विद्वान महात्माओं को नमन !! हरिः ॐ तत्सत् !! ॐ स्वस्ति !!
कृपा शंकर
५ जून २०२२
महान आसुरी संस्कृति ---
महान आसुरी संस्कृति ---
--------------------
मुमताज महल से शाहजहाँ को इतना प्रेम था कि उसके मरने पर उसने उससे उत्पन्न १७ वर्ष की अपनी स्वयं की सगी बेटी जहाँआरा को ही अपनी बादशाह बेगम बना लिया था। यद्यपि शाहजहाँ की आठ बेगमों में से तीन जीवित थीं। किन्तु शाहजहाँ को १७ वर्ष की बेटी जहाँआरा ही “बादशाह बेगम” बनने योग्य लगी। जहाँआरा दारा शिकोह की समर्थक थी और बाप को कैद किये जाने पर बाप के साथ रही। किन्तु बाप के मरने पर औरंगजेब से दोस्ती करके अपनी छोटी बहन रोशनआरा को हटाकर औरंगजेब की “बादशाह बेगम” बन गयी। पहले अपने सगे बाप की बेगम थी फिर अपने भाई की बेगम बन गई। बाद में औरंगज़ेब ने अपनी सगी बेटी जीनत को अपनी “बादशाह बेगम” बनाया। इसी क्रम में मुगल बादशाह फर्रूखसियर ने भी अपनी ही बेटी को अपनी “बादशाह बेगम” बनाया था। शाहजहाँ ने अपनी बेटी तथा औरंगजेब ने अपनी दो बहनों और बेटी को बारी−बारी से अपनी “बादशाह बेगम” बनाया। यह मुगलों की महान सभ्यता थी। उनकी बेगमों की सूची अंतर्जाल पर उपलब्ध है। मुगलों की कब्रें खोदकर जबतक उन सबका DNA टेस्ट नहीं होता तब तक कहना कठिन है कौन अपनी बहन वा बेटी का क्या था। मुगल क्रूर थे लेकिन नालायक निकम्मे और भ्रष्ट थे। उनके दरबारी मुल्लाओं का तर्क था कि अपने द्वारा रोपे वृक्ष का फल खाने से किसी को रोकना अन्याय है। इसलिए मुगल बादशाह लोग अपनी बेटियों के साथ शादी कर लेते थे।
.
औरंगजेब ने अपनी बेटी जुब्दत−उन−निसा की शादी दाराशिकोह के बेटे से करायी, किन्तु दूसरी बेटी को अपनी “बादशाह बेगम” बनाया और तीसरी को बीस वर्षों तक जेल में रखा। अकबर ने स्वयं दो मुगल शहजादियों से शादी की — रुकैया और सलमा जो उसकी बहनें थीं (कजिन)। अकबर की सभी बेटियों की शादी हुई, केवल एक के सिवा जो जहाँगीर के साथ आजीवन रही। जहाँगीर ने अपनी तीन बहनों (कजिन) से शादी की। जहाँगीर की दो बेटियाँ थीं जिनमें से एक की शादी उसकी सौतेली माँ नूरजहाँ ने वैमनस्य के कारण नहीं होने दी और दूसरी की शादी जहाँगीर के भतीजे से हुई। उस भतीजे के बाप दानियाल की माँ कौन थी इसपर सारे समकालीन लेखक मौन हैं किन्तु उसका बाप अकबर था यह सब लिखते थे। दानियाल की माँ अनारकली थी, जिससे अकबर ने दानियाल को पैदा किया और जब अनारकली से सलीम का चक्कर चला तो अकबर ने अनारकली को जीवित दीवार में चिनवा दिया।
.
यह थी महान मुगलों की महान संस्कृति जिसका महिमा मंडन करते करते हम नहीं थकते। जय हो !! जय हो !! आप सब की जय हो॥
५ जून २०२२
Subscribe to:
Posts (Atom)