कृष्ण जन्म से पूर्व जैसे कंस को श्रीकृष्ण जन्म का भय लग रहा था, वैसे ही आज के सेकुलरों को हिन्दू-पुनरोत्थान का भय लग रहा है| हमें सारा झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है| भारत में अनेक महान राजा हुए और अनेक महान राजवंश हुए हैं जैसे मौर्य, गुप्त, पांडियन, चोल, सातवाहन, पल्लव, कदंब, चालुक्य, राष्ट्रकुट, यादव, विजयनगर, वड्डियार, भोसले आदि आदि| पर हमारा इतिहास आज केवल तुघलक, खिलजी, घोरी, बाबर, अकबर, जहांगीर, औरंगजेब तथा उसके पश्चात अंग्रेजों तक ही सीमित है| हमें जान-बूझकर ऐसा झूठा इतिहास पढ़ाया जा रहा है जिस से हीनता का बोध हो|
भारत की आत्मा धर्म है, पर धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मान्यताप्राप्त विद्यालयों में हमें अपना धर्म पढ़ाने की छूट नहीं है| असत्य अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है| सत्य की निश्चित रूप से विजय होगी| भारत अपने द्वीगुणित परम वैभव को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा| ॐ ॐ ॐ !!
५ जून २०१८
No comments:
Post a Comment