विश्व राजनीति क्या है? ---
विश्व राजनीति बड़ी कुटिल है। सारे देश अपना-अपना आर्थिक हित देखते हैं, नीतियाँ बाद में बनती हैं। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में कोई किसी का न तो मित्र है, और न शत्रु। आर्थिक हितों के आधार पर ही शत्रु-मित्र बनते हैं। यही भू-राजनीति है जिसे कूटनीति भी कहते हैं।
अमेरिका धन के लिए कितना भी नीचे गिर सकता है ---
.
कल रियाद में सं.रा.अमेरिका और सऊदी-अरब में हुआ १४२ अरब डॉलर का अब तक के विश्व इतिहास का सबसे बड़ा हथियारों का सौदा है, जो समझ से परे है। अमेरिका ने अल-शर्रा नाम के जिस आतंकी के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था, उसी से कल अमेरिकी राष्ट्रपति ने सऊदी-अरब में हँसते हुये हाथ मिलाया। सऊदी अरब की कुल जनसंख्या ही लगभग तीन करोड़ सत्तर लाख है। वास्तव में अमेरिका ने धन के बदले इज़राइल का सौदा किया है। ये हथियार उम्मा के ही काम आयेंगे। फिर दुबई से भी अमेरिका ने आठ लाख करोड़ का हथियारों का सौदा किया। लगता है धन के लालच में अमेरिका स्वयं के ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है। अल-शर्रा नाम का दुर्दांत आतंकी इस समय सीरिया पर शासन कर रहा है। अमेरिका ने सीरिया पर से भी सारे प्रतिबंध हटा लिए हैं।
१५ मई २०२५
No comments:
Post a Comment