Wednesday 12 July 2017

हम विजयी हैं ......

हम विजयी हैं ......
--------------
हम पराजित राष्ट्र नहीं हैं| यह राष्ट्र सदा विजयी रहा है और विजयी रहेगा| अनंत काल में कुछ समय के लिए यहाँ अन्धकार छा जाता है पर हमारा विजयी भाव निश्चित रूप से उसे पराभूत कर देता है| अन्धकार का समय निकल चुका है| भारत की आत्मा, भारत की अस्मिता अब निश्चित रूप से विजयी होगी|
.
हमें हमारे राष्ट्र की परम्पराओं, संस्कृति, धर्म और आध्यात्म पर अभिमान है| अभी जो अन्धकार दिखाई दे रहा है वह सूर्योदय से पूर्व का है| असत्य और अन्धकार की शक्तियों का नाश होगा| भारत जागेगा और अपने द्वीगुणित परम वैभव को प्राप्त होगा|
.
हमें सिर्फ एक ही काम करना है कि कैसे भी स्वधर्म का पालन कर स्वधर्म की रक्षा करें| बाकी काम प्रकृति करेगी| हमें अपने राष्ट्र और धर्म की आलोचना करने वालों का मुँह बंद करना होगा| भारत की अधिकांश मीडिया, प्रेस और राजनीतिक शक्तियाँ विदेशियों के हाथों में बिकी हुई है, उन्हें प्रभावहीन करें| निज विवेक के प्रकाश में अपना सर्वश्रेष्ठ करें अपने परिवार में और युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार दें| हर प्रकार की नकारात्मकता का परित्याग करें, भगवान हमारे साथ हैं|
.
हम विजयी थे, विजयी हैं और सदा विजयी रहेंगे| परमात्मा की शक्ति हमारे साथ है|

ॐ तत्सत् | ॐ ॐ ॐ ||

No comments:

Post a Comment