Monday, 19 May 2025

एक स्मृति ..... कल अमेरिकन सन्यासी स्वामी क्रियानंद गिरी का जन्मदिवस था| (२० मई २०१९)

 

एक स्मृति .....
कल अमेरिकन सन्यासी स्वामी क्रियानंद गिरी का जन्मदिवस था| उनका जन्म १९ मई १९२६ को रोमानिया में एक अमेरिकन माता-पिता के यहाँ, और मृत्यु २१ अप्रेल २०१३ को ८७ वर्ष की आयु में इटली में हुई| मेरी उनसे भेंट सन २००४ में गुरुग्राम में हुई थी फिर २००५ में उनके साथ गुरुग्राम में ही दस दिन रहा| वे वास्तव में एक अति प्रतिभाशाली महान व्यक्ति थे| उन्होंने सनातन धर्म और आध्यात्म पर अंग्रेजी में १४० पुस्तकें और ४०० कविताएँ लिखी थीं| अंग्रेजी भाषा में अनेक भक्तिमय संगीत उन्होंने रचे| विश्व के ९० देशों में ३० लाख से भी अधिक उनकी पुस्तकें बिकीं| अपना अंतिम उपदेश उन्होंने चेन्नई में दो हज़ार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में २० जनवरी २०१३ को दिया था| उनसे एक मामूली सी मानवी भूल एक बार हो गयी थी जिसका भूल सुधार भी उन्होंने तुरंत कर किया| उनकी विलक्षण प्रतिभा को कोई नकार नहीं सकता| अंग्रेजी तो उनकी मातृभाषा थी पर बांग्ला और हिंदी सहित नौ भाषाओं पर उनका अधिकार था| अपने जीवन के अंतिम काल में उन्होंने अपना एक नया सम्प्रदाय ही बना दिया था| वे मेरे गुरुभाई तो थे ही, मित्र भी थे| मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ| ॐ नमो नारायण !
कृपा शंकर
२० मई २०१९

No comments:

Post a Comment